Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND: फिर से उजागर हुई Virat Kohli की पुरानी कमजोरी, लगातार दो मैचों में एक ही तरह से हुए आउट

SL vs IND: फिर से उजागर हुई Virat Kohli की पुरानी कमजोरी, लगातार दो मैचों में एक ही तरह से हुए आउट

Virat Kohli & Jeffrey Vandersay (Photo Source: X/Twitter)

SL vs IND, 2nd ODI: Virat Kohli: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी, दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी हुई। लेकिन फिर 14वें ओवर में रोहित शर्मा (64) के आउट होने के बाद टीम ने लगातार विकेट गंवाए।

133 के स्कोर पर आधी भारतीय टीम पवेलियन लौट चुकी है। बता दें भारत को यह सभी झटके जेफरी वेंडरसे ने दिए हैं। विराट कोहली (Virat Kohli) से टीम को बड़ी उम्मीदें थी, लेकिन वो भी वेंडरसे का शिकार बने।

जेफरी वेंडरसे ने इस तरह Virat Kohli को किया आउट

भारत की पारी का 20वां ओवर जेफरी वेंडरसे ने डाला। ओवर की पहली तीन गेंदों का सामना विराट कोहली (Virat Kohli) ने किया और वह कोई रन बना पाने में नाकामयाब रहे थे। फिर चौथी गेंद पर वेंडरसे ने कोहली को LBW आउट कर दिया। गेंद धीमी थी, विराट कोहली ने डिफेंस करने की कोशिश की लेकिन गेंद को मिस कर गए।

इम्पैक्ट सीधा मिडिल स्टंप के सामने था। श्रीलंकाई टीम ने जोरदार अपील की और अंपायर ने उंगली खड़ी कर दी। विराट कोहली 19 गेंदों में दो चौकों की मदद से 14 रनों की पारी खेल पाए। बता दें, विराट पिछले दो मैचों में लगातार एक ही तरीके से आउट हुए हैं। पहले वनडे में वह बैकफुट पर LBW और दूसरे वनडे में फ्रंटफुट पर LBW आउट हुए हैं।

जेफरी वेंडरसे ने भारत के टॉप और मिडिल ऑर्डर पर किया वार

श्रीलंकाई गेंदबाज जेफरी वेंडरसे ने विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा (64), शुभमन गिल (35), शिवम दुबे (0), श्रेयस अय्यर (7) और केएल राहुल (0) का विकेट चटकाया है। खबर लिखे जाने तक भारत ने 26 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बना लिए हैं।

আরো ताजा खबर

GT vs PBKS, Top 10 Memes: गुजरात बनाम पंजाब मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, GT vs PBKS: top 10 memes (image via X) IPL 2026 के 46वें मैच में, गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए एक रोमांचक मुकाबले में, गुजरात...

IPL 2026: RR की 1.65 अरब डॉलर की मालिकाना डील पर मंडरा रहा है कानूनी संकट, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Rajasthan Royals’ new deal could face legal troubles from Kal Somani-led consortium (image via X) राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक में हुए बड़े बदलाव की इंक अभी ठीक...

चोटिल Nat Sciver-Brunt न्यूजीलैंड के ODI मैचों से बाहर, विश्व कप से पहले इंग्लैंड महिला टीम को तगड़ा झटका

Nat Sciver-Brunt ruled out of ODI series vs New Zealand (image via getty) इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान नैट सीवर-ब्रंट पिंडली में चोट लगने के कारण न्यूजीलैंड महिला टीम के...

शुभमन गिल की होने वाली है शादी? गुजरात टाइटन्स के कप्तान ने शरमाते हुए दिया जवाब

IPL 2026: Danny Morrison and Shubman Gill (image via X) न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर डैनी मॉरिसन ने गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल को अचानक एक सवाल पूछकर चौंका दिया।...