Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND: पहले टी20 मैच से पहले इस भारतीय दिग्गज का फैन हुआ ये श्रीलंकाई गेंदबाज, कहा- मैं बहुत कुछ उनसे….

SL vs IND: पहले टी20 मैच से पहले इस भारतीय दिग्गज का फैन हुआ ये श्रीलंकाई गेंदबाज, कहा- मैं बहुत कुछ उनसे….

Maheesh Theekshana and ms dhoni (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है। टीम इंडिया की इस दौरे की शुरुआत आज 27 जुलाई, शनिवार को होने वाले पहले टी20 मैच से होगी। हालांकि, भारतीय टीम के इस दौरे के शुरू होने से पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम स्पिन गेंदबाज महीष तीक्षणा (Maheesh Theekshana) का बड़ा बयान सामने आया है।

तीक्षणा का कहना है कि उन्होंने गेंदबाजी में एमएस धोनी (MS Dhoni) से काफी कुछ सीखा है। आपको बता दें कि आईपीएल में तीक्षणा ने कई सीजन धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले हैं।

महीष तीक्षणा (Maheesh Theekshana) ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही Hindustan Times के हवाले से महीष तीक्षणा ने कहा- मैंने एमएस धोनी से बहुत सी चीजें सीखी हैं। लेकिन विशेष रूप से, उन्होंने मुझे उन बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने में कैसे मदद की, जो मेरे खिलाफ स्वीप शॉट लगाते थे।

तीक्षणा ने आगे कहा- अपने एक्शन से मैं तेज गेंदबाजी करूंगा, लेकिन वे फिर भी बाउंड्री मारेंगे। उन्होंने मुझसे थोड़ी फुलर गेंद डालने को कहा, इसी तरह मैंने अपनी यॉर्कर गेंद को भी विकसित किया। डेथ ओवरों में गेंदबाजी करते हुए मुझमें धीरे-धीरे आत्मविश्वास आया है।

धोनी के पास हमेशा एक योजना होती है, लेकिन वह पहले गेंदबाज की योजना पर ध्यान देते हैं और अगर वह काम नहीं करती है तो ही वह आपको अपनी प्लानिंग के बारे में बताकर, मार्गदर्शन करते हैं।

दूसरी ओर, आपको 23 वर्षीय महीष तीक्षणा के बारे में जानकारी दें, तो वे भारत के खिलाफ जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज में श्रीलंका टीम की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। देखने लायक बात होगी कि वह इस सीरीज में कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

लेकिन हाल में ही खत्म हुई लंका प्रीमियर लीग 2024 में तीक्षणा ने 7.35 के इकाॅनमी रेट से कुल 10 विकेट हासिल किए थे।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 10 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारत की पुरुष टी20 विश्व कप 2026 जीत ने जश्न और विवाद दोनों को जन्म दिया। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन तब नाराज दिखे जब रिपोर्टरों...

10 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने IPL 2026 के शेड्यूल की घोषणा पर बड़ा अपडेट दिया इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां एडिशन 28 मार्च...

T20 World Cup 2026: टीम ऑफ द टूर्नामेंट पर डालें एक नजर, चार भारतीय खिलाड़ी हैं शामिल!

T20 World Cup 2026: team of the tournament (image via getty) जीतने वाली भारतीय टीम के चार सदस्यों को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की टूर्नामेंट की टीम में...

IPL 2026: गुजरात टाइटन्स ने इस ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ बल्लेबाज को नियुक्त किया बैटिंग कोच

IPL 2026: Matthew Hayden appointed batting coach of Gujarat Titans (image via getty) गुजरात टाइटन्स ने आईपीएल 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बैटर मैथ्यू हेडन को अपना बैटिंग कोच...