
Maheesh Theekshana and ms dhoni (Image Credit- Twitter X)
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है। टीम इंडिया की इस दौरे की शुरुआत आज 27 जुलाई, शनिवार को होने वाले पहले टी20 मैच से होगी। हालांकि, भारतीय टीम के इस दौरे के शुरू होने से पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम स्पिन गेंदबाज महीष तीक्षणा (Maheesh Theekshana) का बड़ा बयान सामने आया है।
तीक्षणा का कहना है कि उन्होंने गेंदबाजी में एमएस धोनी (MS Dhoni) से काफी कुछ सीखा है। आपको बता दें कि आईपीएल में तीक्षणा ने कई सीजन धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले हैं।
महीष तीक्षणा (Maheesh Theekshana) ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि हाल में ही Hindustan Times के हवाले से महीष तीक्षणा ने कहा- मैंने एमएस धोनी से बहुत सी चीजें सीखी हैं। लेकिन विशेष रूप से, उन्होंने मुझे उन बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने में कैसे मदद की, जो मेरे खिलाफ स्वीप शॉट लगाते थे।
तीक्षणा ने आगे कहा- अपने एक्शन से मैं तेज गेंदबाजी करूंगा, लेकिन वे फिर भी बाउंड्री मारेंगे। उन्होंने मुझसे थोड़ी फुलर गेंद डालने को कहा, इसी तरह मैंने अपनी यॉर्कर गेंद को भी विकसित किया। डेथ ओवरों में गेंदबाजी करते हुए मुझमें धीरे-धीरे आत्मविश्वास आया है।
धोनी के पास हमेशा एक योजना होती है, लेकिन वह पहले गेंदबाज की योजना पर ध्यान देते हैं और अगर वह काम नहीं करती है तो ही वह आपको अपनी प्लानिंग के बारे में बताकर, मार्गदर्शन करते हैं।
दूसरी ओर, आपको 23 वर्षीय महीष तीक्षणा के बारे में जानकारी दें, तो वे भारत के खिलाफ जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज में श्रीलंका टीम की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। देखने लायक बात होगी कि वह इस सीरीज में कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?
लेकिन हाल में ही खत्म हुई लंका प्रीमियर लीग 2024 में तीक्षणा ने 7.35 के इकाॅनमी रेट से कुल 10 विकेट हासिल किए थे।
NZ vs IND: भारतीय टीम के लिए गुड न्यूज! ऋषभ पंत की वापसी लगभग तय; 12 नवंबर को होगा फिटनेस टेस्ट
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने खेली 160 रनों की दमदार पारी; गिल और मयंक अग्रवाल के खास क्लब में हुए शामिल
IPL 2027: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बड़े ट्रेड को BCCI की हरी झंडी, डील हुई पक्की
10 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

