Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND: क्या पहले टी20 मैच के दौरान बारिश बिगाड़ेगी खेल? जाने कैसा रहेगा मौसम और पिच रिपोर्ट

SL vs IND क्या पहले टी20 मैच के दौरान बारिश बिगाड़ेगी खेल जाने कैसा रहेगा मौसम और पिच रिपोर्ट

SL vs IND 1st T20I (Image Credit- Twitter/X)

SL vs IND 1st T20I: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों की टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर है। तो वहीं टीम इंडिया के इस दौरे की शुरुआत 27 जुलाई को शुरू होने वाले पहले टी20 मैच से हो जाएगी। टी20 सीरीज के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी। आइए जानते हैं इस मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम का मिजाज और पिच रिपोर्ट:

मैच जानकारी (Match Details)

श्रीलंका बनाम भारत पहला टी20 मैच

तारीख– 27 जुलाई, शनिवार 2024

समय– शाम 7 बजे (भारतीय समयनुसार)

वेन्यू– पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

प्रसारण व लाइव स्ट्रीम– सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप

श्रीलंका बनाम भारत पहला टी20 मैच पिच रिपोर्ट (Pitch Report)

पल्लेकेले स्टेडियम की पिच गेंदबाजों की अपेक्षा बल्लेबाजों को अधिक मदद करती हुई नजर आती है। यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 168 रन है। फैंस को एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। मैदान पर तेज गेंदबाजों ने 152 और स्पिन गेंदबाजों ने कुल 99 विकेट हासिल किए हैं। कोई भी कप्तान टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है।

श्रीलंका बनाम भारत पहला टी20 मैच पिच रिपोर्ट मौसम पूर्वानुमान (Weather forecast)

श्रीलंका बनाम भारत के बीच होने वाले पहले टी20 मैच के दौरान ताममान 29 डिग्री के आसपास रहेगा। साथ ही मैच के दौरान बारिश आने की 20 प्रतिशत संभावना है। फैंस को एक वर्षा बाधित मैच देखने को मिल सकता है। तो वहीं मैच के दौरान आद्रर्ता 78 प्रतिशत रहेगी।

मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलंका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चामिंडु विक्रमसिंघे, दासुन शनाका, महीश थीक्षाना, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना। 

भारत: शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड दौरे के शेड्यूल ने बढ़ाई भारतीय टीम की सिरदर्दी; गिल और बुमराह नहीं खेलेंगे अंतिम दो वनडे

India’s Cramped New Zealand Tour Schedule Forces Rest for Gill, Bumrah Ahead of Tests (image via getty) NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड के आगामी मल्टी-फॉर्मेट दौरे ने टीम मैनेजमेंट के...

21 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs AUS 3rd ODI: इंग्लिस और एलिस की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज...

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...