Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND: क्या दूसरे टी20 मैच के दौरान बारिश बिगाड़ेगी खेल? जाने कैसा रहेगा मौसम और पिच रिपोर्ट

SL vs IND 2nd t20 (Image Credit- Twitter X)

SL vs IND 2nd t20: श्रीलंका और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस टी20 सीरीज का पहला मैच कल 27 जुलाई को दोनों टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में मेहमान टीम इंडिया ने 43 रनों से जीतकर, सीरीज में 0-1 की बढ़त बना ली है।

दूसरी ओर, अब सीरीज का दूसरा टी20 मैच आज 28 जुलाई को दोनों टीमों के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर मेजबान श्रीलंका को सीरीज जीतने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना है, तो उसे इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। खैर, आइए देखते हैं इस मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम और पिच का बर्ताव?

मैच जानकारी (Match Details)

श्रीलंका बनाम भारत दूसरा टी20 मैच

तारीख- 28 जुलाई, रविवार 2024

समय- शाम 7 बजे (भारतीय समयनुसार)

वेन्यू- पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

प्रसारण व लाइव स्ट्रीम- सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप

श्रीलंका बनाम भारत दूसरा टी20 मैच पिच रिपोर्ट (Pitch Report)

पल्लेकेले स्टेडियम की पिच गेंदबाजों की अपेक्षा बल्लेबाजों को अधिक मदद करती हुई नजर आती है। यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 169 रन है। फैंस को एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है, क्योंकि पिछले मैच में भारतीय टीम ने 200 से ज्यादा रनों के आंकड़े को छुआ था। पिच पर टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला सही साबित हो सकता है।

श्रीलंका बनाम भारत दूसरा टी20 मैच मौसम पूर्वानुमान (Weather forecast)

श्रीलंका बनाम भारत के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच के दौरान ताममान 29 डिग्री के आसपास रहेगा। साथ ही मैच के दौरान बारिश आने की 23 प्रतिशत संभावना है। फैंस को एक वर्षा बाधित मैच देखने को मिल सकता है। तो वहीं मैच के दौरान आद्रर्ता 67 प्रतिशत रहेगी और हवा की रफ्तार 19 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की संभावना है।

मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंडु मेंडिस, चरिथ असलंका (कप्तान), दसुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणआ, मथीशा पथिराना, असीथा फर्नाडो, दिलशान मधुशंका। 

भारत: शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...