Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND: कन्फ्यूजन की वजह से रनआउट हुए यशस्वी जायसवाल, निराश होकर लौटे पवेलियन, देखें वायरल वीडियो 

SL vs IND (Image Credit- Twitter X)
SL vs IND (Image Credit- Twitter X)

भारत और श्रीलंका के बीच आज 15 अगस्त, रविवार से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो चुका है। बता दें मुकाबले में भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

मुकाबले में भारत के लिए ओपनिंग करने यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल करने आए। हालांकि, टीम को एक अच्छी शुरुआत दिलाने के बाद बाएं हाथ के स्टाइलिस्ट बल्लेबाज जायसवाल को दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा है। जब वह रनआउट हुए तो वह 37 गेंदों में 5 चौके की मदद से 32 रनों पर बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे।

यह घटना भारत की पहली पारी के 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर देखने को मिली। यह ओवर श्रीलंका की ओर से केशरा नुवंता फेंक रहे थे और उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद केएल राहुल को फेंकी। राहुल ने इस गेंद पर मिडऑन की ओर हल्के हाथों से सिंगल के लिए शाॅट खेला।

लेकिन इस दौरान गेंद को रोकते हुए केशरा नुवंता नाॅन स्ट्राइक एंड पर खड़े यशस्वी जायसवाल के पैरों से टकरा गए। इसके बाद रन लेने की तैयारी में खड़े जायसवाल का संतुलन बिगड़ गया, लेकिन तब तक राहुल उनके छोर पर आ चुके थे। फलस्वरूप जायसवाल को दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट होकर वापिस जाना पड़ा। जिस तरह की जायसवाल बल्लेबाजी कर रहे थे, उसे देखकर लग रहा था कि वह आज बड़ी पारी खेलने वाले हैं, लेकिन ऐसा न हो सका।

देखें किस तरह आउट हुए यशस्वी जायसवाल

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो भारत ने 18 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद एक विकेट के नुकसान पर कुल 75 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय केएल राहुल 22 और देवदत्त पडिक्कल 20 रन बनाकर मौजूद हैं। जायसवाल 32 रनों पर रनआउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। तो वहीं, श्रीलंका की ओर से अभी तक कोई भी गेंदबाज विकेट हासिल नहीं कर सका है।

আরো ताजा खबर

‘टीम में हर खिलाड़ी मैच विनर’ न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 में मिली रोमांचक जीत के बाद गदगद हुए कप्तान अय्यर 

Team India (Image Credit- Twitter X) क्राइस्टचर्च के हेग्ली ओवल, मैदान पर खेले गए दूसरे टी20 में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को रोमांचक अंदाज में 4 विकेट से हराया। टाॅस...

अभिषेक शर्मा ने तोड़ा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।...

जिम्बाब्वे के खिलाफ खास शतक जड़कर, प्रतिका रावल ने मैच के बाद साझा किया खास अनुभव

Pratika Rawal (Image credit Twitter – X) भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार, 23 अक्टूबर को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला...

IPL 2027: क्यों कायरन पोलार्ड को MI का हेड कोच बनाना है सही फैसला? जानिए 3 बड़े कारण

Why Elevating Kieron Pollard to Head Coach Is the Perfect Move for Mumbai Indians Ahead of IPL 2027 (image via getty) मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 सीजन...