Skip to main content

ताजा खबर

SL vs AUS: CT2025 में धमाकेदार प्रदर्शन कर सके दोनों टीमें, इसलिए वनडे सीरीज के शेड्यूल में हुआ बड़ा बदलाव

SL vs AUS: CT2025 में धमाकेदार प्रदर्शन कर सके दोनों टीमें, इसलिए वनडे सीरीज के शेड्यूल में हुआ बड़ा बदलाव

AUS vs SL (Pic Source-Twitter)

ऑस्ट्रेलिया को अब श्रीलंका का दौरा करना है जिसमें मल्टी फॉर्मेट सीरीज खेली जाएगी। इसमें टेस्ट मैच भी शामिल है। आगामी दौरे के ओरिजिनल शेड्यूल में सिर्फ एक वनडे मैच शामिल किया गया था। हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरू होने से पहले अब इस शेड्यूल को फिर से बनाया गया है जिसमें एक और वनडे मैच शामिल किया गया है।

बता दें कि, पहले यह फैसला लिया गया था कि ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगी जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र की फाइनल सीरीज होगी। ऑस्ट्रेलिया टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है और उन्हें जून 2025 में लंदन के लॉर्ड्स में साउथ अफ्रीका के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच खेलना है।

पहले यह शेड्यूल था कि इन दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक वनडे मैच खेला जाएगा जो 12 फरवरी को होगा और फिर दोनों टीमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान रवाना होगी। हालांकि अब इन दोनों टीमों के बीच एक और वनडे मैच खेला जाएगा जो 14 फरवरी को होगा। यह दोनों मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे।

दोनों टीमें आगामी वनडे सीरीज को अपने नाम करना चाहेंगी

श्रीलंका ने अपनी अंतिम वनडे सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली थी जिसमें उन्हें 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो उन्होंने हाल ही में टीम इंडिया के खिलाफ 3-1 से टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी।

उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी अंतिम वनडे सीरीज खेली थी जिसमें ऑस्ट्रेलिया को हार झेलनी पड़ी थी। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट की शुरुआत 29 जनवरी से हो रही है जबकि दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 6 फरवरी से शुरू होगा। आगामी सीरीज दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाली है। बता दें कि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से शुरू हो रही है। इसमें कुल 8 टीमों को एक दूसरे के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन करना चाहेगी।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

दूसरी शादी को लेकर शिखर धवन ने दिया बड़ा बयान, बोले ‘सोफी मेरी लाइफ में प्यार और बैलेंस लाईं’ 

Shikhar Dhawan and Sophie (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने हाल में ही अपने वैवाहिक जीवन को लेकर बड़ा बयान...

17 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. SMAT में एक बार फिर सूर्यकमार ने खेली तूफानी पारी, इतनी गेंदों में ठोका अर्धशतक सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 16 नवंबर...

SMAT में एक बार फिर सूर्यकमार ने खेली तूफानी पारी, इतनी गेंदों में ठोका अर्धशतक

Suryakumar yadav (Image credit Twitter – X) सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 16 नवंबर को मुंबई और गुजरात के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार...

मुंबई में सचिन तेंदुलकर के साथ गली क्रिकेट खेलते हुए नजर आए प्रिंस विलियम और केट, देखें वायरल वीडियो 

Prince William and Sachin Tendulkar (Image Credit- Twitter X) मुंबई का बैलार्ड एस्टेट इलाका उस समय क्रिकेट का अनौपचारिक क्रिकेट ग्राउंड बन गया। जब इस जगह पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी...