Skip to main content

ताजा खबर

SL vs AUS 2025: कंगारू टीम की टेस्ट कमान स्टीव स्मिथ को सौंपी गई, पूर्व तेज गेंदबाज ने जताई नाराजगी, दिया हैरतअंगेज बयान

SL vs AUS 2025: कंगारू टीम की टेस्ट कमान स्टीव स्मिथ को सौंपी गई, पूर्व तेज गेंदबाज ने जताई नाराजगी, दिया हैरतअंगेज बयान

Steve Smith (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 29 जनवरी से हो रही है। पैट कमिंस की अनुपलब्धता में ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को सौंपी गई है। बता दें कि, काफी लंबे समय के बाद स्टीव स्मिथ को ऑस्ट्रेलिया टीम की कमान सौंपी गई है।

इस चीज को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने अपना पक्ष रखा है। पूर्व खिलाड़ी ने The Nightly के अपने कॉलम में लिखा कि, ‘1 साल के निलंबन और गेंद से छेड़छाड़ के मामले में 2 साल के कप्तानी प्रतिबंध के बाद स्टीव स्मिथ को टेस्ट टीम के कप्तान के रूप में वापस लेने का निर्णय मैं समझ सकता हूं। कई लोग उनकी कप्तानी की तारीफ करते हैं लेकिन ऐसा लगता है कि टीम मैनेजमेंट ने पीछे की ओर कदम रखा है।

यह देखकर काफी बुरा लगता है कि टीम के पास ज्यादा विकल्प नहीं है। टीम को बेहतर बनाने के लिए किसी के पास भी लंबा कार्यकाल नहीं है।’

स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से 38 टेस्ट में कप्तानी की है जिसमें से 21 में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि 10 मैच में अनुभवी खिलाड़ी को हार का सामना करना पड़ा है। स्टीव स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 2016 में श्रीलंका के खिलाफ उन्हीं के घर में 0-3 से हार झेलनी पड़ी थी।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया टीम अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में भारत के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया था। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। यही नहीं इस टेस्ट सीरीज को जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

अब टीम को फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लंदन के लॉर्ड्स में महत्वपूर्ण मैच खेलना है। हालांकि उससे पहले श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज को भी ऑस्ट्रेलिया टीम जरूर अपने नाम करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

IND vs JPN: ‘यह हमारे लिए बेहद खास’ – भारत के साथ ऐतिहासिक भिड़ंत पर बोले जापानी कप्तान

IND vs JPN: Japan Captain Hails Historic India Encounter as “Extremely Special” (image via X) इंटरनेशनल क्रिकेट में एक अहम मैच से पहले, जापान की पुरुष टीम के कप्तान केंडेल...

3 भारतीय टेस्ट गेंदबाज, जिन्हें वनडे टीम में मिल सकता है मौका; लिस्ट-ए रिकॉर्ड भी है शानदार

3 Test Bowlers Who Deserve an Opportunity in India’s ODI Setup (Image credit Twitter – X) Indian Test bowlers for ODIs: भारत का वनडे सेटअप 2027 वनडे वर्ल्ड कप को...

IND vs AFG: क्लीन स्वीप के बावजूद इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर लटकी तलवार, अगली सीरीज से कट सकता है पत्ता

IND vs AFG: 3 Indian Players on the Chopping Block Following Afghanistan Series (image via X) Indian players dropped after IND vs AFG: हाल ही में भारत ने अफगानिस्तान के...

उपलब्धियों की लंबी लिस्ट के बाद भी यह सपना है अधूरा: राशिद खान ने करियर के सबसे बड़े लक्ष्य का किया खुलासा

Rashid Khan Names the One Dream Still Missing From His Career (image via getty) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार लेग-स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने लगभग वह सब कुछ हासिल...