Skip to main content

ताजा खबर

SL vs AUS दूसरा टेस्ट: स्टीव स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से जीती सीरीज

SL vs AUS दूसरा टेस्ट: स्टीव स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से जीती सीरीज

Australia Cricket (Pic Source-X)

SL vs AUS 2nd Test Match Report। श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का अंत हो चुका है जिसमें कंगारू टीम ने 2-0 से जीत हासिल की। यह दो मैचों की टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की आखिरी टेस्ट सीरीज थी।

अब जून में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खिताब के लिए लड़ेगी। दूसरे टेस्ट मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 9 विकेट से हराकर दूसरा टेस्ट मैच अपने नाम कर लिया और सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया।

श्रीलंका की पहली पारी

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 257 रन बनाए। कुसल मेंडिस (85*) ने सर्वाधिक स्कोर किया, जबकि कामिंदु मेंडिस (32) और चंडीमल (74) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क (3/73) और मैथ्यू कुहनेमैन (3/66) ने शानदार गेंदबाजी की, वहीं नाथन लायन ने 2 विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 414 रन बनाए और 157 रनों की मजबूत बढ़त हासिल की। कप्तान स्टीव स्मिथ (131) और एलेक्स कैरी (156) ने बेहतरीन शतक लगाए। ट्रैविस हेड (21), ख्वाजा (36) और कूपर कॉनॉली (46) ने भी अच्छा योगदान दिया। श्रीलंका के लिए प्रभात जयसूर्या (5/151) सबसे सफल गेंदबाज रहे।

श्रीलंका की दूसरी पारी

दूसरी पारी में श्रीलंका सिर्फ 231 रन ही बना सका और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 75 रनों का लक्ष्य दिया। कुसल मेंडिस (50) और एंजेलो मैथ्यूज (76) ने संघर्ष किया, लेकिन कुहनेमैन (4/63) और लायन (4/44) की घातक गेंदबाजी के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाज टिक नहीं सके।

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 17.4 ओवरों में 75/1 बनाकर मैच जीत लिया। उस्मान ख्वाजा (27*) और मार्नस लाबुशेन (26*) नाबाद रहे, जबकि ट्रैविस हेड (20) जल्दी आउट हो गए।

इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 9 विकेट से जीत लिया और सीरीज में अपना पूरा दबदबा बनाया। मैथ्यू कुहनेमैन और नाथन लायन की गेंदबाजी के अलावा स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी की बल्लेबाजी टीम की जीत में अहम रही।

আরো ताजा खबर

‘सबसे पहले संजू पर गिरेगी गाज’ – आयरलैंड के खिलाफ हार के बाद आकाश चोपड़ा का बयान

Sanju Samson (image via getty) भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम की प्लेइंग XI में संजू सैमसन की...

“अब और लड़ने की हिम्मत नहीं बची…” – बेन स्टोक्स ने चौंकाने वाले संन्यास के पीछे की वजह बताई

Ben Stokes (image via getty) बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करके क्रिकेट की दुनिया को चौंका दिया है। उन्होंने ट्रेंट ब्रिज में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज...

29 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s T20 WC 2026: ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई भारतीय टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया...

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ दीप्ति शर्मा का नाम, महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं

Deepti Sharma (image via getty) भारत की स्पिनर दीप्ति शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच में अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है, और...