Skip to main content

ताजा खबर

SL vs AUS: टॉड मर्फी की गेंद को छोड़कर करुणारत्ने ने कर दी बड़ी गलती, ऐसे हुए बोल्ड, देखें वीडियो-

Dimuth Karunaratne & Todd Murphy (Photo Source: X)

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच गॉल में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी 654 पर घोषित की। मेजबान टीम पहली पारी में 165 पर सिमट गई और फिर कंगारू टीम ने फॉलोऑन लिया।

दूसरी पारी में भी श्रीलंकाई बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप होते हुए नजर आ रहे हैं। मिचेल स्टार्क ने ओशाडा फर्नांडो (6) को आउट कर श्रीलंका को पहला झटका दिया। वहीं, फिर दिमुथ करुणारत्ने टॉड मर्फी के खिलाफ और दिनेश चांदीमल (31) नाथन लियोन के खिलाफ आउट हो गए।

श्रीलंका ने 75 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं और अब टीम को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत है। इस बीच, सोशल मीडिया पर दिमुथ करुणारत्ने जिस अंदाज में टॉड मर्फी के खिलाफ आउट हुए वह चर्चा का विषय बना हुआ है।

कुछ इस तरह से आउट हुए दिमुथ करुणारत्ने

श्रीलंका की दूसरी पारी का चौथा ओवर टॉड मर्फी ने डाला था। पहली गेंद मर्फी ने राउंड द विकेट जाकर लेंथ डिलीवरी फेंकी थी। दिमुथ करुणारत्ने ने गेंद को छोड़ने का सोचा, लेकिन गेंद सीधे जाकर स्टंप्स से टकरा गई।करुणारत्ने इस तरह से आउट होने के बाद काफी ज्यादा आश्चर्यचकित रह गए। दूसरी ओर मर्फी ने आक्रामक अंदाज में सेलिब्रेट किया। करुणारत्ने 4 गेंदें खेलकर डक पर पवेलियन लौटे।

यहां देखें वीडियो-

They say there are two types of leaves…

No prizes for guessing which category this Karunaratne one falls into 🫣#SLvAUS pic.twitter.com/6LBQ0EOlk4

— 7Cricket (@7Cricket) February 1, 2025

खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं करुणारत्ने

दिमुथ करुणारत्ने पहली पारी में 7 रन बनाकर स्टार्क का शिकार बने थे। बल्लेबाज पिछले कुछ समय से स्ट्रगल करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने पिछले साल पांच अर्धशतकीय पारियां खेली थी। वहीं, अप्रैल 2023 के बाद अब तक एक भी शतक नहीं जड़ा है। युवा बल्लेबाज पथुम निसांका अगर दूसरे टेस्ट के लिए फिट रहते हैं तो फिर करुणारत्ने को खराब फॉर्म के चलते टीम में अपनी जगह गंवानी पड़ सकती है।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: हांगकांग को 137 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

India Women vs Hong Kong, China Women (Image Credit- Twitter X) Women’s Asia Cup 2026, India Women vs Hong Kong Women: जारी महिला एशिया कप का 7वां मैच भारत और...

Duleep Trophy: ये रही सबसे ज्यादा टाइटल जीतने वाली टाॅप-4 टीमें 

Duleep Trophy 2026–27: Full Schedule, Squads, Match Timings, and Live Streaming Details (image via X) भारत का प्रतिष्ठित घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट दलीप ट्राॅफी इस समय प्रगति पर है।...

‘वह पाकिस्तान के खिलाफ लगातार ट्वीट करते रहते हैं’ पूर्व भारतीय स्टार पर वसीम अकरम ने किया बड़ा कमेंट

Wasim Akram (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान के साथ अपने रिश्ते और भारत-पाकिस्तान क्रिकेट को...

हो गया दूध का दूध और पानी का पानी, रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर आखिरकार BCCI ने तोड़ी चुप्पी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में इन दिनों रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के भविष्य को लेकर काफी चर्चा हो रही है। खासतौर पर 2027 वनडे वर्ल्ड...