Skip to main content

ताजा खबर

SL vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज के लिए किया स्क्वॉड का ऐलान, स्टीव स्मिथ करेंगे कप्तानी, कमिंस बाहर…

SL vs AUS ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज के लिए किया स्क्वॉड का ऐलान स्टीव स्मिथ करेंगे कप्तानी कमिंस बाहर

Steve Smith (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम 29 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है, जिसके लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया गया है। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। कमिंस ने निजी कारणों के चलते ब्रेक लिया है और वह टखने की समस्या से भी गुजर रहे हैं।

इन खिलाड़ियों की टेस्ट टीम में हुई वापसी

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में मिचेल स्टार्क, सीन एबॉट और स्कॉट बोलैंड जैसे तेज गेंदबाजों को जगह मिली है। कूपर कोनोली को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। वहीं, स्पिनर मैथ्यू कुह्नमैन और टॉड मर्फी की टीम में वापसी हुई है।

युवा खिलाड़ी नाथन मैकस्वीनी को भारत के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मैचों में टीम से बाहर कर दिया गया था। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में जगह मिली है। दूसरी ओर, जोश हेजलवुड (काफ इंजरी) और मिचेल मार्श बाहर है। दोनों खिलाड़ी आगामी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी पर ध्यान देंगे। \

यह भी पढ़े:-  BCCI चयनकर्ता 11 जनवरी को भारत की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टीम चुनने के लिए करेंगे बैठक

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम-

स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, ट्रैविस हेड (उपकप्तान), जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मैट कुह्नमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेब्सटर

SL vs AUS: टेस्ट सीरीज शेड्यूल

पहला टेस्ट- 29 जनवरी-2 फरवरी, गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सुबह 10 बजे (भारतीय समयानुसार)

दूसरा टेस्ट- 6-10 फरवरी, गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सुबह 10 बजे (भारतीय समयानुसार)

WTC 2023-25 पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर हैं ऑस्ट्रेलिया

भारत को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 3-1 से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। बता दें, टीम ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। ऑस्ट्रेलिया 130 पॉइंट्स, 63.730 PCT के साथ पाइंट्स टेबल में दूसरे और साउथ अफ्रीका 100 पॉइंट्स, 69.440 PCT के साथ पहले स्थान पर है। दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 11-16 जून तक इंग्लैंड के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...