Skip to main content

ताजा खबर

Siddarth Kaul ने किया संन्यास का ऐलान, कोहली की कप्तानी में किया था भारत के लिए डेब्यू

Sidharth Kaul (Photo Source: Getty Images)

Siddarth Kaul Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने गुरुवार (28 नवंबर) को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपने फैंस के साथ रिटायरमेंट की खबर साझा की। आपको बता दें, सउदी अरब में हुए आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में कौल को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।

सिद्धार्थ कौल (Siddarth Kaul) विराट कोहली की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2008 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने फिर 2018 में कोहली की कप्तानी में ही भारत के लिए वनडे और टी20 फॉर्मेट में डेब्यू किया था।

Siddarth Kaul Retirement: इस दिन खेला था भारत के लिए आखिरी मैच

सिद्धार्थ कौल (Siddarth Kaul) ने भारत के लिए आखिरी वनडे मैच 25 सितंबर 2018 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। वहीं, आखिरी टी20 मैच 27 फरवरी 2019 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। उन्होंने भारत के लिए तीन वनडे मैच खेले, जिसमें वह एक भी विकेट नहीं ले पाए। वहीं, 3 टी20 मैचों में उन्होंने 21 के औसत, 8.69 की इकॉनमी से 4 विचेट चटकाए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/35 है।

आईपीएल में RCB और SRH जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं कौल

आईपीएल में सिद्धार्थ कौल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं। कौल के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 55 मैचों में 29.98 के औसत, 8.63 की इकॉनमी से 58 विकेट लिए हैं, उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/29 है।

सिद्धार्थ कौल का घरेलू क्रिकेट में कैसा रहा प्रदर्शन

घरेलू क्रिकेट में सिद्धार्थ कौल के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने पंजाब के लिए 88 फर्स्ट-क्लास मैचों में 26.77 के औसत, 3.10 की इकॉनमी से 297 विकेट चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/27 है। लिस्ट-ए क्रिकेट में उन्होंने 111 मैचों में 24.30 के औसत, 5.27 की इकॉनमी से 199 विकेट चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/39 है। जबकि 145 टी20 मैचों में 22.04 के औसत, 7.67 की इकॉनमी से 182 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/12 है।

আরো ताजा खबर

इंग्लिश पेसर रीस टाॅपली ने चुनी अपनी ऑलटाइम फेवरेट T20 XI, रोहित-धोनी को नहीं दी जगह 

Rohit Sharma and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टाॅपली (Reece Topley) ने, हाल में ही अपनी बेस्ट ऑलटाइम टी20...

सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट बैट से था खास जुड़ाव, इसलिए खुद करते थे बदलाव?

Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का बल्ले के साथ रिश्ता बेहद खास था। 24 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में सचिन...

‘पाकिस्तान में टैलेंट की कमी नहीं’: इंग्लैंड में शर्मनाक प्रदर्शन के बावजूद कोच ने किया खिलाड़ियों का बचाव

ENG vs PAK: Pakistan Batting Coach Michael Smith Backs Young Squad Amid Dismal Tour of England (image via getty) इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के...

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में भारत को अरुण जेटली स्टेडियम में मिला विजिटर ड्रेसिंग रूम, जानें क्यों हुआ ऐसा?

Arun Jaitley Stadium for Afghanistan T20I series (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है।...