Skip to main content

ताजा खबर

Shubman Gill Net Worth 2025: कितनी है शुभमन गिल की नेट वर्थ? जाने कहां-कहां से करते हैं कमाई

Shubman Gill (Image Credit- Twitter X)

Shubman Gill Net Worth 2025: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल इस साल बेहतरीन फॉर्म में हैं। IND vs ENG T20I Series 2025 में उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से इंग्लिश गेंदबाजों को खूब छकाया है।

घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपने उम्दा प्रदर्शन के बाद शुभमन गिल अब भारतीय क्रिकेट टीम के अहम हिस्सा बन चुके हैं। इस आर्टिकल में हम आइए उनके करियर, आंकड़े, सैलरी और नेटवर्थ पर एक नजर डालें।

शुभमन गिल की आईपीएल कमाई (Shubman Gill IPL Income 2025)

शुभमन गिल ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है और इससे उनकी सैलरी में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिली है। IPL 2025 के लिए GT ने उन्हें ₹16.5 करोड़ में उन्हें रिटेन किया है।

शुभमन गिल आईपीएल नेट वर्थ (Shubman Gill IPL Net Worth and Total income)

शुभमन गिल की आईपीएल से अब तक की कुल कमाई 57 करोड़ के आस पास हुई है।

शुभमन गिल को टीम इंडिया से कितनी सैलरी मिलती है? (Shubman Gill salary in Team India)

शुभमन गिल को 2024 में बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में प्रमोट किया गया था। उन्हें बीसीसीआई का ग्रेड ए Contract मिला, जिसके जरिए उन्हें सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते हैं। इस साल गुजरात टाइटंस ने उन्हें 16.5 करोड़ रुपये में साइन किया था। उन्हें T20I खेलने के लिए 3 लाख रुपये से अधिक मिलते हैं।

शुभमन गिल किस ब्रांड को प्रोमोट करते हैं (Shubman Gill Endorsements)

ब्रांड एंडोर्समेंट – क्रिकेट से जुड़ी कंपनियों और आईपीएल में अन्य ब्रांड्स के विज्ञापन से भी उनकी कमाई होती है। वह TATA Capital, CEAT, Bharat Pay, My 11 Circle के ब्रांड एंबेस्डर हैं।

शुभमन गिल की कुल संपत्ति (Shubman Gill Net Worth 2025):

कम उम्र में ही गिल को प्रसिद्धि मिली और इससे उनकी नेटवर्थ में काफी बढ़ोतरी हुई। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभमन गिल की कुल संपत्ति 32 करोड़ रुपये है। उनकी आय का प्रमुख स्रोत बीसीसीआई, आईपीएल और सभी ब्रांड प्रमोशन हैं।

शुभमन गिल के पास कौन सी कार है? (Shubman Gill Car Collection)

शुभमन गिल कार के शौकीन हैं और उनके पास Range Rover Velar, Mahindra Thar और Mercedes-Benz AMG G63 है।

शुभमन गिल के Social Media Followers कितने हैं?

शुभमन गिल के सोशल मीडिया पर 14.8 M followers (Instagram + Twitter) हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

प्रश्न: शुभमन गिल का पूरा नाम क्या है?

उत्तर: शुभमन गिल का पूरा नाम शुभमन सिंह गिल है।

प्रश्न: शुभमन गिल कितने साल के हैं?

उत्तर: 2025 में शुभमन गिल 26 साल के हो जाएंगे।

प्रश्न: क्या शुभमन गिल की गर्लफ्रेंड है?

उत्तर: नहीं, शुभमन गिल की फिलहाल कोई गर्लफ्रेंड नहीं है।

प्रश्न: शुभमन गिल किस शहर से हैं?

उत्तर: शुभमन गिल का गृह नगर फाजिल्का, पंजाब है।

আরো ताजा खबर

केमार रोच ने रचा इतिहास: 300 टेस्ट विकेट लेने वाले पांचवें वेस्टइंडीज गेंदबाज बने

Kemar Roach (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के अनुभवी तेज गेंदबाज केमार रोच ने टेस्ट क्रिकेट में एक यादगार उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ...

29 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. हेनरिक मलान ने आयरलैंड के हेड कोच का पद छोड़ा भारत के खिलाफ टी20आई सीरीज में आयरलैंड की ऐतिहासिक 2-0 से जीत...

SM Trends: 29 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Social Media Trends (image via X) आज ही के दिन, 29 जून 2024 को भारत ने ब्रिजटाउन, बारबाडोस में खेले गए रोमांचक फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से...

इंग्लैंड टेस्ट टीम में बेन स्टोक्स को रिप्लेस करने के सबसे बड़े दावेदार हैं ये 3 धाकड़ खिलाड़ी

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने 28 जून को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया।...