Skip to main content

ताजा खबर

Shubman Gill: वानखेड़े में टूटा गिल का दिल, मात्र 10 रन से शतक बनाने से चूके

Shubman Gill (Photo Source: X)

Shubman Gill Missed Century Against NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने वाले शुभमन गिल अपने 6ठे टेस्ट शतक से चूक गए। वह 90 के स्कोर पर शानदार पारी खेलकर हुए आउट। गिल के रूप में इस पारी में भारत को आठवां झटका लगा।

शुभमन गिल ने खेल के दूसरे दिन 30 रनों से अपनी पारी को आगे बढ़ाया था। पहले सेशन की शुरुआत में शुभमन गिल ने तूफानी अंदाज में अपना अर्धशतक पूरा किया। फिफ्टी पूरा होने के बाद शुभमन गिल ने संभलकर खेलना शुरू किया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने सिर्फ 86 रन के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन यहां से शुभमन गिल ने ऋषभ पंत के साथ मिलकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया।

66 गेंदों में शुभमन गिल ने पूरा किया अपना अर्धशतक

बता दें कि शुभमन गिल ने सिर्फ 66 गेंद अपनी फिफ्टी पूरी की। अपने इस अर्धशतक को पूरा करने में शुभमन ने तीन चौके और एक छक्का भी लगाया। शुभमन गिल का टेस्ट करियर में यह 7वां फिफ्टी था। इस तरह शुभमन के इस अर्धशतक से टीम इंडिया ने मैच में धमाकेदार वापसी की। वहीं अपने 90 रनों की पारी में शुभमन ने 146 गेंद का सामना किया जिसमें 7 चौके और 1 छ्क्का शामिल रहा।

HEARTBREAK FOR SHUBMAN GILL. 💔

– 90 (146) with 7 fours and 1 six, missed out on a very well deserved century. He rescued India when they were in trouble, well done Gill. 🇮🇳 pic.twitter.com/3zI0ts7skF

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 2, 2024

मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 235 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में जब टीम इंडिया मैदान पर उतरी तो पहले दिन की समाप्ति तक उसने सिर्फ 86 रन के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद शुभमन गिल और ऋषभ पंत के बीच एक मजबूत साझेदारी हुई।

पंत इस मैच में 60 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद भारतीय पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गई। खबर लिखे जाने तक भारत दूसरे दिन के दूसरे सत्र में 9 विकेट के नुकसान पर 247 रन बना लिए हैं। भारत की तरफ से वॉशिंगटन सुंदर और आकाश दीप बल्लेबाजी कर रहे हैं।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...