Skip to main content

ताजा खबर

Shubman Gill: पिंक बॉल टेस्ट में गिल की होगी वापसी?? चोट को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने

Shubman Gill (Photo Source: Getty)

एडिलेड में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल खेलेंगे या नहीं यह एक बड़ा सवाल है जो फैंस के मन में है। 16 नवंबर को WACA में मैच सिमुलेशन अभ्यास सत्र के दौरान गिल के उंगली में चोट लग गई थी। इस चोट की वजह से शुभमन गिल पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे। अब वो दूसरे टेस्ट में खेलेंगे या नहीं इसको लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। 

पहले टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले यह माना जा रहा था कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और एहतियात के तौर पर ही उन्हें नहीं खिलाया गया है। हालांकि, अब मीडिया रिपोर्ट्स आ रही हैं कि यह बल्लेबाज दूसरे मैच से भी बाहर हो सकता है, साथ ही कैनबरा में 30 नवंबर से होने वाले दो दिवसीय वार्म-अप मैच में भी खेलना संदिग्ध माना जा रहा है।

Shubman Gill की चोट पर सामने आई बड़ी अपडेट

एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि, गिल को चोट लगने के बाद मेडिकल विशेषज्ञ ने उन्हें 10 से 14 दिन आराम करने की सलाह दी थी। वह सप्ताह के आखिरी में अभ्यास मैच में नहीं खेल पाएंगे और फिलहाल दूसरे टेस्ट में भी उनका खेलना संदिग्ध है। देखते हैं उनकी चोट कितनी ठीक हुई है, उनकी उंगली कैसा महसूस करती है। इसके ठीक होने के बाद भी, उन्हें टेस्ट मैच खेलने के लिए अभ्यास की जरूरत होगी।

पर्थ में भारत को जीत के बावजूद, अगले मैच के लिए प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं, क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा अब उपलब्ध हैं। ऐसे में अगर शुभमन गिल भी फिट हो गए तो फिर भारत को देवदत्त पडीक्कल और ध्रुव जुरेल को बाहर करना पड़ सकता है। वहीं, ओपनर के तौर पर अच्छा करने वाले केएल राहुल को लेकर भी फैसला करना पड़ेगा।

हालांकि, गिल नहीं खेलते हैं तो फिर भारत प्लेइंग XI में से देवदत्त को बाहर कर रोहित को शामिल कर सकता है। वहीं, राहुल नंबर 3 पर आ सकते हैं, जबकि जुरेल को एक और मौका मिल सकता है।

আরো ताजा खबर

भारतीय क्रिकेट के इन 3 दिग्गजों की जिंदगी अब बड़े पर्दे पर, जल्द आएंगी दमदार बायोपिक

Siddhant chaturvedi and yuvraj singh (Image Credit- Twitter X) भारतीयों के लिए क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक भावना है। वहीं, बॉलीवुड भी देश के सबसे बड़े मनोरंजन माध्यमों...

ENG vs IND: चौथे टी20 में भारत ने टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, किए 2 बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच आज 9 जुलाई को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर...

ENG W vs IND W 2026: इंग्लैंड बनाम भारत एकमात्र टेस्ट मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड व अन्य जरूरी डिटेल्स 

ENG W vs IND W (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारतीय महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत 10 जुलाई, शुक्रवार से लंदन के ऐतिहासिक लाॅर्ड्स मैदान...

शापूर जादरान को काबुल में नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, साथी खिलाड़ियों ने दिया कंधा

Shapoor Zadran final tribute (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान को गुरुवार को काबुल के मरंजन हिल कब्रिस्तान में पूरे सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक...