Skip to main content

ताजा खबर

Shubman Gill ने टीम इंडिया के पहले नेट सेशन में बवाल काट दिया था,  Sanjay Bangar ने बताई वो कहानी

Shubman Gill And Sanjay Bangar (Image Credit- Instagram)

Shubman Gill 22 गज पर बड़े-बड़े से गेंदबाज को दिन में तारे दिखा देते है, साथ ही उनका शॉट खेलने का स्टाइल भी काफी ज्यादा ही अलग है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाजी कोच Sanjay Bangar का एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने गिल से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया है।।

Shubman Gill ने टीम इंडिया के पहले नेट सेशन में बवाल काट दिया था

Star Sports ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें Sanjay Bangar ने Shubman Gill को लेकर मजेदार कहानी शेयर की है। Sanjay Bangar ने कहा कि- शुभमन गिल की हमने पहली झलक नेट सेशन में देखी थी, टीम इंडिया के नेट सेशन में एक रिवाज एक अगर आपको अप्रूवल चाहिए तो थ्रो-डाउन करने वालों के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करनी होती है। तो शुभमन ने उस सेशन में अपने बल्ले से खूब पटाखे बजाए थे, जिसे देख रवि शास्त्री ने कहा था कि हमको तैयार बल्लेबाज मिल गया। तो गिल ने टीम इंडिया के पहले नेट सेशन में अपनी अलग ही छाप छोड़ी थी।

 Sanjay Bangar ने इस वीडियो में बात की Shubman Gill को लेकर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

Shubman Gill का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prayush Sahu (@prayush_sahu_shyam_premi)

पहले वनडे मैच में कमाल की पारी खेली थी

वहीं Shubman Gill ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में कमाल की पारी खेली थी, इस दौरान उन्होंने 87 रन बनाए थे और साथ ही मैन ऑफ द मैच का खिताब भी अपने नाम किया था। लेकिन इस दौरान उनके फैन्स काफी दुखी थे, जिसका कारण था गिल का शतक पूरा ना होना। वहीं गिल ने कहा था कि उनका ध्यान शतक की तरफ नहीं था।

टीम इंडिया के अगले कप्तान हो सकते हैं गिल

*इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी में टीम के उप-कप्तान हैं गिल।
*ऐसे में गिल को भविष्य के कप्तान के तौर पर तैयार करने का काम चल रहा है शायद।
*उनकी कप्तानी में टीम इंडिया एक बार टी20 सीरीज जीत चुकी है जिम्बाब्वे के खिलाफ।
*साथ ही शुभमन गिल IPL में गुजरात टीम की भी कमाल संभाल चुके हैं।

আরো ताजा खबर

इंग्लैंड टेस्ट टीम में बेन स्टोक्स को रिप्लेस करने के सबसे बड़े दावेदार हैं ये 3 धाकड़ खिलाड़ी

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने 28 जून को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया।...

‘सबसे पहले संजू पर गिरेगी गाज’ – आयरलैंड के खिलाफ हार के बाद आकाश चोपड़ा का बयान

Sanju Samson (image via getty) भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम की प्लेइंग XI में संजू सैमसन की...

“अब और लड़ने की हिम्मत नहीं बची…” – बेन स्टोक्स ने चौंकाने वाले संन्यास के पीछे की वजह बताई

Ben Stokes (image via getty) बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करके क्रिकेट की दुनिया को चौंका दिया है। उन्होंने ट्रेंट ब्रिज में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज...

29 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s T20 WC 2026: ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई भारतीय टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया...