
Shubman Gill (Image Credit- Instagram)
हाल ही में टीम इंडिया ने Zimbabwe को टी20 सीरीज में 4-1 से मात दी है, इस दौरे पर टीम के कप्तान Shubman Gill थे। वहीं सीरीज में शानदार कप्तानी करने के अलावा, गिल ने सबसे ज्यादान रन भी बनाए। अब सीरीज खत्म होने के बाद गिल सोशल मीडिया पर ज्ञान देने का काम कर रहे हैं, साथ ही उन्होंने एक खास पोस्ट भी शेयर किया है।
Shubman Gill को लेकर अमित मिश्रा ने दिया बड़ा बयान
इन दिनों अमित मिश्रा का एक इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने विराट और रोहित को लेकर कई बड़े बयान दिए हैं। साथ ही अमित मिश्रा ने Shubman Gill को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया है, जो फैन्स को पसंद नहीं आ रहा है। अमित मिश्रा ने कहा कि मैं कभी भी गिल को टीम इंडिया के कप्तानी की जिम्मेदारी नहीं दूंगा, मैंने IPL में देखा है गिल को और उन्हें कप्तानी का कोई आइडिया नहीं है।
सीरीज जीतने के बाद Shubman Gill बने ज्ञानी
*Shubman Gill ने एक खूबसूरत नजारे के साथ इंस्टा पर तस्वीर की शेयर।
*लेकिन फैन्स का ध्यान तस्वीर से ज्यादा बल्लेबाज गिल के कैप्शन पर गया था।
*गिल ने लिखा- लाइफ में तेजी से आगे बढ़ते रहोगे, तो उसका पॉइंट मिस कर दोगे।
*अब बल्लेबाज की ये तस्वीर और कैप्शन लोगों के बीच खासा वायरल हो रहा है।
Shubman Gill ने ये पोस्ट शेयर किया है इंस्टाग्राम पर
A post shared by Ꮪhubman Gill (@shubmangill)
परिवार संग बल्लेबाज की ये तस्वीर हुई थी वायरल
A post shared by Ꮪhubman Gill (@shubmangill)
IPL में फ्लॉप साबित हुए थे गिल कप्तानी के मामले में
जी हां, इस साल IPL 2024 में शुभमन ने गुजरात टीम की कप्तानी की थी, जहां इस खिलाड़ी ने हार्दिक की जगह ली थी कप्तानी में। लेकिन गिल की कप्तानी में GT टीम का प्रदर्शन सुपर फ्लॉप रहा था, लगातार 2 साल फाइनल खेलने वाली ये टीम इस साल प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाई थी। जिसके बाद गिल की कप्तान के तौर पर काफी आलोचना हुई थी, वहीं इस बल्लेबाज को टी20 वर्ल्ड कप में बतौर रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया था और ग्रुप स्टेज के मुकाबलों के बाद उन्हें भारत भेज दिया गया था।
2 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स
NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन
NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

