Skip to main content

ताजा खबर

Shubman Gill ने इंग्लैंड टीम को डराया, नई जर्सी और नई जिम्मेदारी के जरिया अपना इरादा बताया

Shubman Gill ने इंग्लैंड टीम को डराया नई जर्सी और नई जिम्मेदारी के जरिया अपना इरादा बताया

Shubman Gill (Image Credit- Instagram)

Shubman Gill का नाम अब टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाजों में आता है, जहां ये खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए तीनों प्रारूप खेलता है। वहीं अब गिल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे, ऐसे में स्टार बल्लेबाज सीरीज के लिए काफी उत्साहित है और अपनी कुछ नई तस्वीरें भी शेयर की हैं जो फैन्स को काफी पसंद आ रही हैं।

नई जिम्मेदारी के साथ मैदान में उतरेंगे Shubman Gill

जी हां, इस बार वाइट बॉल क्रिकेट में Shubman Gill एक नई जिम्मेदारी के साथ मैदान में उतरेंगे, जिसे लेकर उनके फैन्स काफी ज्यादा खुश हैं। दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज और 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी में शुभमन गिल टीम इंडिया की उप-कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। एक तरह से गिल को भविष्य के कप्तान तौर पर तैयार किया जा रहा है, वैसे शुभमन ने साल 2024 में टीम इंडिया की कप्तानी की थी। जहां जिम्बाब्वे के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में शुभमन कप्तान थे और टीम ने वो सीरीज अपने नाम की थी।

Shubman Gill ने नई जर्सी पहनकर दिखाया अपना जोश

*Shubman Gill ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
*इन तस्वीरों में शुभमन गिल टीम इंडिया की नई वनडे जर्सी में नजर आ रहे हैं।
*अलग-अलग पोज देते हुए शुभमन गिल नई जर्सी में लग रहे हैं काफी स्मार्ट ।
*कैप्शन लिखा-नए Threads, नई भूमिका लेकिन यात्रा जारी है और भूख बनी हुई है।

ये तस्वीर शेयर की हैं Shubman Gill ने

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ꮪhubman Gill (@shubmangill)

A post shared by Ꮪhubman Gill (@shubmangill)

RO-KO को करवाया गय नेट सेशन में स्पेशल अभ्यास

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

गिल के खास दोस्त ने किया था शानदार प्रदर्शन

हाल ही में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज खेली गई थी, जिसे भारतीय टीम ने 4-1 से अपने नाम किया था। वहीं इस सीरीज के आखिरी मैच में शुभमन गिल के खास दोस्त अभिषेक शर्मा ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था, इस दौरान अभिषेक ने धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोका था। ये अभिषेक का टी20 इंटरनेशल क्रिकेट में दूसरा शतक है, पहला शतक उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया था।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 20 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती दौर से बाहर रह सकते हैं, क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया...

IPL 2026: RCB के लिए बुरी खबर! शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood (image via getty) ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती दौर से बाहर रह सकते हैं, क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने...

IPL 2026: ग्रोइन इंजरी के कारण सैम करन टूर्नामेंट से बाहर, RR कर रहा है रिप्लेसमेंट की तलाश

IPL 2026: Sam Curran (image via getty) राजस्थान रॉयल्स को 2026 इंडियन प्रीमियर लीग सीजन से पहले एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के स्टार ऑलराउंडर और नए खिलाड़ी...

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका! शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क

Delhi Capitals to be without Mitchell Starc for start of IPL 2026 (image via getty) ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती मैचों में...