Skip to main content

ताजा खबर

Shubman Gill: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फॉर्म में लौटे गिल, कर्नाटक के खिलाफ लगाया शानदार शतक

Shubman Gill (Photo Source: X)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है, इससे पहले टीम के बड़े खिलाड़ियों की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। हालांकि वो चिंता कुछ हद तक कम होती हुई नजर आ रही है। दरअसल शुभमन गिल ने रणजी ट्रॉफी में शतक लगाकर टेंशन थोड़ी कम की है। गिल का यह शतक कर्नाटक के खिलाफ मैच की दूसरी पारी में आया।

Shubman Gill ने जड़ा शानदार शतक

हालांकि उनका यह शतक भी टीम की हार को नहीं टाल पाया। पहली पारी में पंजाब की टीम मात्र 55 रनों पर ढेर हो गई थी, जिसके जवाब में कर्नाटक ने पहली पारी में 475 रन बनाए थे। शुभमन गिल के शतक के बावजूद पंजाब की टीम दूसरी पारी में 213 ही रन बना पाई। उन्हें इस मैच में पारी और 207 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

शुभमन गिल 171 गेंदों पर 14 चौकों और 3 गनगनचुंबी छक्कों की मदद से 102 रन बनाए। उन्हें श्रेयस गोपाल ने LBW आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। हालांकि गिल के इस शतक के बाद कोच गौतम गंभीर ने भी राहत की सांस ली होगी। हाल ही में हुई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में गिल समेत कई भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन खराब रहा था। उस हार के बाद ही बोर्ड ने खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलना का निर्देश दिया था।

Virat Kohli भी खेलेंगे रणजी ट्रॉफी

गिल के अलावा कप्तान रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा जैसे स्टार प्लेयर भी कई साल के बाद इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आए। गिल के अलावा जडेजा अपनी गेंदबाजी से हर किसी को प्रभावित करने में कामयाब रहे, मगर रोहित-जायसवाल और पंत का बल्ला बिल्कुल नहीं चला।

रणजी का अगला राउंड 30 जनवरी से खेला जाएगा। उस राउंड में विराट कोहली भी खेलते हुए नजर आएंगे। गर्दन में दर्द के कारण कोहली 23 जनवरी से शुरू हुए 6ठे राउंड में नहीं खेले थे। उनके अलावा केएल राहुल ने भी हिस्सा नहीं लिया था, उनकी कोहनी में दिक्कत थी।

আরো ताजा खबर

टीम इंडिया से बाहर होने के बाद डिप्रेशन में चले गए थे अमित मिश्रा, अब जाकर किया बड़ा खुलासा

Amit Mishra (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा (Amit Mishra) ने अपने क्रिकेट करियर के मुश्किल समय को लेकर बड़ा खुलासा किया है।...

IND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन को लेकर भड़के मुरली कार्तिक, टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

Murali Kartik (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजने...

25 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2027: धोनी ने स्वीकार की सीएसके की नाकामी, आरसीबी की सफलता पर दिया बड़ा बयान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस...

IPL 2027: धोनी ने स्वीकार की सीएसके की नाकामी, आरसीबी की सफलता पर दिया बड़ा बयान

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स के पिछले दो सीजन के खराब प्रदर्शन...