Skip to main content

ताजा खबर

Shubman Gill का बड़ा फैसला, फॉर्म सुधारने के लिए खेलेंगे रणजी ट्रॉफी, BGT में रहे थे सुपर-फ्लॉप

Shubman Gill का बड़ा फैसला, फॉर्म सुधारने के लिए खेलेंगे रणजी ट्रॉफी, BGT में रहे थे सुपर-फ्लॉप

Shubman Gill (Photo Source: Getty Images)

हाल ही में समाप्त हुए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। यशस्वी जायसवाल और नीतीश रेड्डी को छोर दें तो सभी बल्लेबाजों ने हमें निराश किया था। सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा था कि खिलाड़ियों को रेड बॉल क्रिकेट में अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए उन्हें डोमेस्टिक क्रिकेट में खेलना होगा और अब ऐसा लगता है कि कुछ प्लेयर्स ने गंभीर के इस स्टेटमेंट को काफी सीरियसली लिया है।

शुभमन गिल जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में बल्ले से फ्लॉप रहे थे, उन्होंने अब रणजी ट्रॉफी में खेलने का फैसला लिया है। रणजी ट्रॉफी 2024-25 का दूसरा फेज 23 जनवरी से शुरू हो रहा है। अब टूर्नामेंट नें लगभग 2 साल के बाद शुभमन गिल की वापसी होती हुई दिखाई दे रही है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में शुभमन गिल को तीन मैचों में खेलने का मौका मिला था। जिसमें उनके बल्ले से 31, 28, 1, 20 और 13 रन निकले थे।

कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में खेलेंगे Shubman

वहीं गिल के रणजी टूर्नामेंट में खेलने को लेकर पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) के एक सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया ” शुभमन गिल 23 जनवरी को कर्नाटक के खिलाफ पंजाब के रणजी मैच के लिए उपलब्ध हैं।” पंजाब की टीम फिलहाल रणजी टूर्नामेंट के ग्रुप सी में कर्नाटक के बाद दूसरे स्थान पर है, हालांकि दोनों ने इस सीजन में पहले सात मैचों में छह जीत दर्ज की हैं, हालांकि नेट रन रेट के आधार पर कर्नाटक पहले स्थान पर है।

वहीं अगर घरेलू क्रिकेट की बात करें तो शुभमन गिल ने पिछले साल सितंबर में दलीप ट्रॉफी खेली थी, लेकिन गिल ने आखिरी बार रणजी मैच साल 2022 में खेला था। वहां उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच खेला था। इस मैच में शुभमन गिल फ्लॉप साबित हुए थे। पंजाब की टीम को इस क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश के हाथों 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...