Skip to main content

ताजा खबर

Shubman Gill: अहमदाबाद में शतक लगाकर गिल ने लगाई रिकार्ड्स की झड़ी, ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बने

Shubman Gill: अहमदाबाद में शतक लगाकर गिल ने लगाई रिकार्ड्स की झड़ी, ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बने

Shubman Gill (Photo Source: X)

इन दिनों शानदार फॉर्म में चले रहे शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी सीरीज में एक और बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने बुधवार को तीसरे वनडे में शतक लगाया। उन्होंने बतौर ओपनर उतरने के बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 102 गेंदों में 112 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और दो छक्के शामिल हैं। 25 वर्षीय गिल के वनडे करियर का यह सातवां शतक है।

इस शतक के साथ उन्होंने पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन से लेकर साउथ अफ्रीका के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज हाशिम अमला को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ-साथ अपनी शतकीय पारी के दौरान गिल ने कुछ और रिकॉर्ड अपने नाम किए।

दरअसल, गिल सबसे कम पारियों में 7 वनडे शतक लगाने वाले भारतीय प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने 50 पारियों में यह कारनामा अंजाम दिया। धवन ने 54 वनडे पारियों में सात शतक जमाए थे। उनके बाद, लिस्ट में विराट कोहली (64 पारी), केएल राहुल (66 पारी) और गौतम गंभीर (87) का नाम है। इसके अलावा ओवरऑल सबसे तेज सात वनडे सेंचुरी का रिकॉर्ड पाकिस्तान के बाबर आजम के नाम दर्ज है। उन्होंने केवल 33 पारियों में यह आंकड़ा छू लिया था।

वहीं, गिल 50 पारियों में 2500 वनडे रन पूरे करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने अमला का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 50 पारियों में 2486 रन बनाए थे। गिल एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिनका वनडे में 50 पारियों के बाद 50 प्लस औसत और 100 प्लस स्ट्राइक रेट है। गिल साथ ही तीनों फॉर्मेट में एक ही वेन्यू पर सेंचुरी लगानने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने अहमदाबाद में टेस्ट, टी20 के बाद अब वनडे फॉर्मेट में भी शतक जड़ दिया है।

50 पारियों के बाद सर्वाधिक वनडे रन

2587 – शुभमन गिल

2486 – हाशिम अमला

2386 – इमाम उल हक

2262 – फखर ज़मान

2247 – शाई होप

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे में भारत कर सकता है 3 बड़े एक्सपेरिमेंट

3 bold experiments India ODI Afghanistan (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर 2-0 की अजेय...

ENG W vs IND W: भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों को दिया मौका, टीम पर डालें नजर

Nat Sciver-Brunt (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र महिला टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर...

ऐसे मामलों में बोर्ड की कोई भूमिका नहीं – वैभव सूर्यवंशी विवाद पर BCCI ने साफ किया अपना रुख

Vaibhav Sooryavanshi Devajit Saikia (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला में खेले गए मुकाबले के दौरान युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी विवादों में घिर...

SM Trends: 18 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवाजीत सैकिया का कहना है कि अगले सीजन से आईपीएल 10 मार्च को शुरू हो सकता है और 15 मई तक...