
Shubman And Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Instagram)
Shubman Gill की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 सीरीज में Zimbabwe के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर रही है, साथ ही भारतीय टीम ने इस सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। लेकिन उसके बाद भी कप्तान गिल को फैन्स जमकर गालियां देने में लगे हैं, जिसका कारण है यशस्वी जायसवाल।
10 विकेट से चौथा टी20 मैच किया टीम इंडिया ने अपने नाम
दूसरी ओर टीम इंडिया ने चौथा टी20 मैच 10 विकेट से अपने नाम किया था, इस दौरान कप्तान Shubman Gill ने नाबाद 58 रनों की पारी खेली थी और Yashasvi Jaiswal ने 53 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 93 रन बनाए थे। वहीं इस मैच में यशस्वी का शतक पूरा नहीं हुआ था और फैन्स ने गिल को आड़े हाथों ले लिया था।
जब फैन्स ने Shubman Gill को किया इंस्टाग्राम पर टारगेट
*चौथे टी20 के बाद Shubman Gill ने Yashasvi के साथ एक तस्वीर पोस्ट की।
*पोस्ट के कमेंट बॉक्स में फैन्स ने गिल को लिया निशाने पर और दी उनको गालियां।
*फैन्स ने Yashasvi का शतक पूरा ना होने के लिए गिल को जिम्मेदार बताया।
*कुछ फैन्स ने इस दौरान गिल का बचाव किया और टीम की जीत को अहम बताया।
Shubman Gill को ये तस्वीर शेयर करना पड़ा भारी
A post shared by Ꮪhubman Gill (@shubmangill)
Yashasvi Jaiswal ने फैन्स के सवालों के दिए जवाब
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
टी20 टीम की सूरत पूरी तरह बदल जाएगी अब
टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट, रोहित और जडेजा ने इस प्रारूप को अलविदा कह दिया था, जिसके बाद अब युवा खिलाड़ियों की इस प्रारूप में एंट्री होगी। साथ ही गौतम गंभीर भी युवा खिलाड़ियों को टी20 इंटरनेशनल में मौका देने की बात बोल चुके हैं, ऐसे में रियान पराग से लेकर अभिषेक शर्मा और ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ियों को अब टीम इंडिया से टी20 क्रिकेट में ज्यादा से ज्यादा मौके मिलेंगे। साथ ही अभी कुछ ही दिनों में लंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान होगा, जिसमें देखना अहम होगा की टी20 सीरीज के लिए टीम किस प्रकार होती और जल्द ही गौतम गंभीर की भी सेलेक्शन कमेटी से मुलाकात होगी।
IPL 2026: अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में ठोका अर्धशतक! SRH के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बैटर बने
IPL 2026: हेड टू हेड में कौन है आगे कोलकाता नाइट राइडर्स या राजस्थान राॅयल्स? यहां जानें
RCB vs DC, Top 10 Memes: बेंगलुरु बनाम दिल्ली मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
IPL 2026: टिम डेविड ने रचा इतिहास! तोड़ा फिल साल्ट का रिकॉर्ड; ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

