Skip to main content

ताजा खबर

Shreyas Iyer ने इस बार इंस्टा रील के अलावा मैदान में भी चलाया बल्ला, रणजी ट्रॉफी में जड़ा शतक

Shreyas Iyer (Photo Source: X)

स्टाइलिश बल्लेबाज Shreyas Iyer के लिए ये साल टीम इंडिया के लिहाज से शानदार नहीं रहा, उनका बोर्ड से विवाद भी हुआ और फिर उनकी भारतीय टीम में वापसी भी हुई। इस बीच ये खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में लगातार खुद को साबित करने में लगा है और एक बार फिर से अय्यर के बल्ले ने आग उगली है।

Shreyas Iyer का दमदार कमबैक नहीं हुआ था

वैसे Shreyas Iyer ने टीम इंडिया में लंका के खिलाफ हुई वनडे सीरीज के लिए जरिए कमबैक किया था, लेकिन उस सीरीज में उनकी बल्लेबाजी सुपर फ्लॉप रही थी। जिसके बाद आगे उनको किसी भी सीरीज या दौरे के लिए नहीं चुना गया, साथ ही वो BGT के लिए भी टीम इंडिया के साथ नजर नहीं आएगा। वैसे अय्यर ने कहा था कि BGT खेलना उनका सपना है, लेकिन अब उनका सपना टूट गया है।

रणजी ट्रॉफी में आया Shreyas Iyer के बल्ले से तूफान

*रणजी ट्रॉफी में मुंबई टीम से खेलते हुए Shreyas Iyer ने जड़ा एक और शतक।
*Odisha टीम के खिलाफ इस खिलाड़ी ने सिर्फ 101 गेंदों पर पूरा किया अपना शतक।
*इससे पहले श्रेयस अय्यर ने महाराष्ट्र टीम के खिलाफ भी लगाया था एक शतक
*रणजी मैच से ठीक पहले इस बल्लेबाज ने इंस्टा रील पर दिखाई थी अपनी तैयारी।

शतक लगाने के बाद बल्लेबाज Shreyas Iyer की तस्वीरें

He had to wait for almost three years for a FC ton last month. But despite taking a break for the last game, Shreyas Iyer adds another hundred to his kitty in his next innings. He has dominated the ordinary bowling attack to race to a 101-ball hundred (14×4, 2×6). Lad is about to… pic.twitter.com/CrvDjsXccr

— Amol Karhadkar (@karhacter) November 6, 2024

स्टाइलिश बल्लेबाज ने ये रील वीडियो शेयर की थी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shreyas Iyer (@shreyasiyer96)

इस खिलाड़ी ने क्या रखी है अपनी Base Price?

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इस साल KKR टीम ने आईपीएल का खिताब जीता था, लेकिन मेगा ऑक्शन से पहले टीम ने इस खिलाड़ी को रिलीज कर दिया। ऐसे में अय्यर अब आपको मेगा ऑक्शन में नजर आएंगे, जिसे देखते हुए बल्लेबाज ने अपनी Base Price 2 करोड़ रखी है। वैसे अय्यर के अलावा इस बार मेगा ऑक्शन में LSG अलग हुए केएल राहुल और दिल्ली टीम का साथ छोड़ने वाले पंत सहित कई स्टार खिलाड़ी नजर आएंगे। दूसरी ओर मुंबई टीम ने अपने CORE खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जहां लिस्ट में रोहित शर्मा के अलावा जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और कप्तान हार्दिक पांड्या का नाम शामिल है।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...