Skip to main content

ताजा खबर

Shreyas Iyer के टेस्ट करियर को लेकर BCCI official ने दिया ऐसा बयान, जिसे पढ़कर आप हो जाएंगे हैरान

Shreyas Iyer के टेस्ट करियर को लेकर BCCI official ने दिया ऐसा बयान, जिसे पढ़कर आप हो जाएंगे हैरान

Shreyas Iyer (Image Credit- Instagram)

स्टाइलिश बल्लेबाज Shreyas Iyer ने टीम इंडिया से अपने टेस्ट डेब्यू में धमाकेदार प्रदर्शन किया था, जहां अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था और उसी टेस्ट मैच में उन्होंने शतक ठोक दिया था। लेकिन फिर गिरते प्रदर्शन और BCCI के साथ हुए विवाद के बाद अय्यर की टेस्ट टीम से छुट्टी हो गई थी, इस बीच बल्लेबाज को लेकर एक बड़ी अपडेट आई है जो काफी हैरान करने वाली है।

BCCI official की तरफ से आया Shreyas Iyer को लेकर बयान

The Telegraph से BCCI official ने Shreyas Iyer को लेकर बात, जहां उन्होंंने इस बल्लेबाज के टेस्ट करियर को लेकर बड़ा बयान दे डाला। BCCI अधिकारी ने कहा कि- फिलहाल श्रेयस के लिए टेस्ट टीम में जगह नहीं है और वो टीम में किसकी जगह लेंगे। साथ ही अधिकारी ने कहा कि- इसके अलावा Duleep Trophy में उनका शॉट सेलेक्शन चिंता का विषय रहा है, खासकर रविवार को वो अच्छी तरह से सेट थे और फिर अचानक ऐसा शॉट खेला। जब आप सेट होते हैं और फिर सपाट पिच पर बल्लेबाजी करते हैं, तो आपको उस अवसर का फायद उठाना होता है। आपको बता दे कि Duleep Trophy में अभी तक अय्यर फेल रहे हैं।

Shreyas Iyer के पास मौका है अभी भी

BCCI official ने कहा कि अभी भी इस बल्लेबाज के पास में काफी मौके हैं, उन्होंने कहा कि- अगर बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अय्यर का चयन होता है तो फिर भी वो Irani Cup खेल सकते हैं और दूसरे टी20 से टीम के साथ जुड़ सकते हैं। आगे इस अधिकारी ने कहा कि- अगर श्रेयस अय्यर Irani Cup में फेल होते हैं, तभी  भी उनके पास रणजी ट्रॉफी में खेलने का मौका होगा और बोर्ड को उनका वर्ल्ड कप 2023 में दमदार प्रदर्शन के अलावा चोट का पता है।

कैसा रहा है अभी तक Shreyas Iyer का टेस्ट करियर?

*Shreyas Iyer ने टीम इंडिया से अपना टेस्ट डेब्यू साल 2021 में किया था।
*अब तक इस खिलाड़ी ने भारतीय टीम से कुल 14 टेस्ट मैच खेल लिए हैं।
*14 मैचों में अय्यर ने 1 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से बनाए हैं 811 रन।
*आखिरी टेस्ट मैच उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ इस साल फरवरी में खेला था।

हिटमैन के साथ Shreyas Iyer की तस्वीर

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shreyas Iyer (@shreyasiyer96)

A post shared by Shreyas Iyer (@shreyasiyer96)

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है ये खिलाड़ी

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shreyas Iyer (@shreyasiyer96)

A post shared by Shreyas Iyer (@shreyasiyer96)

আরো ताजा खबर

शादी के बंधन में बंधे वर्ल्ड कप विनर कुलदीप यादव, बचपन की दोस्त वंशिका से की शादी, देखें वायरल वीडियो!

Kuldeep Yadav marriage (image via X) भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ एक भव्य समारोह में...

15 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ‘मुझे उम्मीद है कि यह बस शुरुआत है’: भारत की हालिया वैश्विक जीतों पर रोहित भारत कई वैश्विक आईसीसी प्रतियोगिताओं – महिला विश्व...

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...