Skip to main content

ताजा खबर

Shikhar Dhawan Car collection and Net Worth: आलीशान घर, ऑडी, मर्सिडीज जैसी कारों के मालिक हैं शिखर धवन

Shikhar Dhawan Car collection and Net Worth: आलीशान घर, ऑडी, मर्सिडीज जैसी कारों के मालिक हैं शिखर धवन

Shikhar Dhawan Car Collection and Net Worth (Source X)

Shikhar Dhawan Car collection and Net Worth: भारत के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन अब भारतीय टीम की जर्सी में खेलते नजर नहीं आएंगे। Shikhar Dhawan ने 24 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

गब्बर के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों से वह भारतीय टीम में जगह पाने के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे थे। इसलिए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट को छोड़ने का फैसला किया है।

क्रिकेट के मैदान पर गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन ऐशो-आराम की जिंदगी जीते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको उनकी नेटवर्थ और कार कलेक्शन के बारे में जानकारी देंगे।

शिखर धवन आईपीएल सैलरी (Shikhar Dhawan IPL Salary)

शिखर धवन आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते नजर आए थे। इस सीजन में उन्हें टीम की कमान सौंपी गई थी। उन्हें आईपीएल टूर्नामेंट में पारिश्रमिक के रूप में 8.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था।

शिखर धवन के घर की कीमत (Shikhar Dhawan House Price)

शिखर धवन दिल्ली में रहते हैं। उनके पास दिल्ली में एक आलीशान घर है। इस घर की कीमत करीब 6 करोड़ रुपये है। बता दें कि, उनके पास दूसरे शहरों में भी घर हैं।

शिखर धवन कार कलेक्शन (Shikhar Dhawan Car Collection) 

शिखर धवन के कार कलेक्शन में एक से बढ़कर एक महंगी कारें हैं। उनके पास एक-

ऑडी ए6 (Audi A6)
एक रेंज रोवर स्पोर्ट्स
बीएमडब्ल्यू 6 जीटी और
1 करोड़ रुपये की मर्सिडीज कार भी है।

शिखर धवन बाइक कलेक्शन (Shikhar Dhawan Bike Collection)

शिखर धवन के पास हार्ले-डेविडसन फैट बॉय, एक सुजुकी हायाबुसा, एक रॉयल एनफील्ड हिमालयन और एक कावासाकी निंजा ZX-14R है।

शिखर धवन की नेट वर्थ (Shikhar Dhawan Net Worth)

आईपीएल से कमाई के साथ-साथ धवन को घरेलू क्रिकेट खेलने से भी पैसे मिलते हैं। इसके साथ ही वह विज्ञापन से भी करोड़ों रुपए कमाते हैं। शिखर धवन की कुल संपत्ति 14 मिलियन डॉलर है। भारतीय करेंसी के हिसाब से उनकी कुल संपत्ति करीब 105 करोड़ रुपये है। वह महीने का 60 लाख और साल का 8 करोड़ से ज्यादा कमाते हैं।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...