Skip to main content

ताजा खबर

Shakib Al Hasan की जिद्दीपन की वजह से टीम को हुआ नुकसान, अंपायर ने कर दिया टूर्नामेंट से बाहर

Shakib Al Hasan की जिद्दीपन की वजह से टीम को हुआ नुकसान, अंपायर ने कर दिया टूर्नामेंट से बाहर

Shakib Al Hasan. (Image Source: BCB)

शाकिब अल हसन अपने गुस्सैल रवैए की वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। वह अपनी बात मनवाने के लिए कभी भी मैदान पर गुस्सा हो जाते हैं। पिछले दिनों ग्लोबल टी20 कनाडा लीग के दौरान भी कुछ ऐसा ही दिखने को मिला। उनकी जिद के चलते लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में जमकर हंगामा हुआ और अंत में उनके अड़ियल रवैये की वजह से उनकी टीम को ही टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

ग्लोबल टी20 कनाडा 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला शुक्रवार, 9 अगस्त को बांग्ला टाइगर्स मिसिसॉगा और टोरंटो नेशनल्स के बीच खेला जाना था, लेकिन खराब मौसम के चलते मैच में लगातार देरी होती रही। बारिश इतनी ज्यादा हुई थी कि मुकाबला 5-5 ओवर का भी नहीं हो पाया, मगर अंत में अंपायरों ने मौसम ठीक होता देख 1-1 ओवर का सुपर ओवर मैच कराने का निर्णय लिया।

Shakib Al Hasan की जिद्द की वजह से उनकी टीम हुई टूर्नामेंट से बाहर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाकिब अल हसन ने 1-1 ओवर का मैच खेलने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि यह नियमों के खिलाफ है। नियम यह है कि 1-1 ओवर का मैच तभी होता है जब मैच टाई हो। इसके अलावा किसी भी मैच का नतीजा निकालने के लिए 5-5 ओवर का खेल होना जरूरी है।

अगर बांग्ला टाइगर्स मिसिसॉगा बनाम टोरंटो नेशनल्स एलिमिनेटर बारिश के चलते नहीं हो पाता तो नियमों के तहत शाकिब अल हसन की बांग्ला टाइगर्स मिसिसॉगा को क्वालिफायर-2 का टिकट मिल जाता क्योंकि उनकी टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर रहते हुए प्लेऑफ में पहुंची थी।

हालांकि मैच अधिकारी एक ओवर का मैच करवाने के लिए शाकिब को मनाते रहे, मगर यह बांग्लादेशी खिलाड़ी अपनी जिद पर अड़ा रहा। अंत में जब शाकिब टॉस के लिए मैदान पर नहीं उतरे तो अंपायों ने मैच को रद्द कर दिया और पॉइंट्स टेबल पर नंबर-4 पर होने के बावजूद टोरंटो नेशनल्स को अगले राउंड, यानी क्वालीफायर-2 के लिए भेज दिया। शाकिब की 1-1 ओवर ना खेलने की जिद ने उनकी टीम बांग्ला टाइगर्स मिसिसॉगा को टूर्नामेंट से ही बाहर करा दिया।

আরো ताजा खबर

रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया 

Rahmat Shah (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने हशमतुल्लाह शाहीदी के इस्तीफे के बाद, अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट...

ZIM vs IND, 1st T20I: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में बरसात करेगी मैच का मजा किरकिरा? देखें मौसम रिपोर्ट

ZIM vs IND, 1st T20I: Will rain play spoilsport at Harare Sports Club? (image via X) भारत और जिम्बाब्वे के बीच गुरुवार, 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में तीन...

कुलदीप यादव की काउंटी क्रिकेट में एंट्री! सचिन तेंदुलकर की पुरानी टीम ‘यॉर्कशायर’ का थामा हाथ

Kuldeep Yadav (Photo Source: Getty Images) भारत के स्टार लेफ्ट-आर्म रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव ने मौजूदा सीजन के लिए यॉर्कशायर के साथ विदेशी खिलाड़ी के तौर पर जुड़कर अपने करियर के...

SM Trends: 22 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी संग, भारत के इंग्लैंड दौरे के बाद प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे...