Skip to main content

ताजा खबर

Saurabh Netravalkar ने मैच के बाद दिया ऐसा बयान, विराट-रोहित के भी खड़े हो गए कान

Saurabh Netravalkar (Image Credit- Instagram)

USA को भले ही टीम इंडिया के खिलाफ हार मिली हो, लेकिन Saurabh Netravalkar की गेंदबाजी ने एक बार फिर से सनसनी मचा दी है। जहां इस खिलाड़ी ने अपने दोस्तों के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया, साथ ही तेज गेंदबाज सौरभ ने मैच के बाद दिए एक इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे भी किए हैं।

रोहित-विराट को दिखाए दिन में तारे

जी हां, टीम इंडिया के खिलाफ Saurabh Netravalkar ने अपनी रफ्तार का ऐसा जादू चलाया की, हर कोई एक बार के लिए हैरान हो गया। पाकिस्तान के खिलाफ शानदार सुपर ओवर डालने वाले सौरभ ने इस मैच में विराट और रोहित का विकेट लिया, दोनों ही बल्लेबाज इस खिलाड़ी की गेंदबाजी को नहीं पढ़ पाए और सस्ते में पवेलियन लौट गए।

मैच से पहले बहुत इमोशनल हो गए थे Saurabh Netravalkar

*Saurabh बोले- पुराने दोस्तों के खिलाफ खेलने के उत्साहित और इमोशनल था।
*Netravalkar ने कहा की विराट कोहली और रोहित शर्मा के विकेट बहुत बड़े थे।
*आगे बोलते हुए इस खिलाड़ी ने कहा की इस मैच में पिच से भी मुझे काफी मदद मिले।
*टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों के साथ बचपन से भी खेला हूं, खिलाफ खेलकर अच्छा लगा।

Saurabh Netravalkar के इस इंटरव्यू पर डालते हैं एक नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

कुछ इस तरह आउट हुए थे विराट कोहली इस गेंदबाज के सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

2 पूर्व दिग्गजों ने भी की Netravalkar की जमकर तारीफ

वहीं इस इंटरव्यू के दौरान हरभजन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू ने भी Saurabh Netravalkar की जमकर तारीफ की, हरभजन ने कहा की आप बहुत जिगरे के साथ गेंदबाजी करते हो। नवजोत सिंह सिद्धू ने इस खिलाड़ी को कहा की- आप ऑल इन वन हो और बहुत बढ़िया कर रहे हो, इस दौरान सौरभ दोनों क्रिकेट दिग्गजों का शुक्रिया अदा करते हुए नजर आए। वैसे USA टीम ने अभी तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 2 में जीत मिली है और 1 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं टीम का आखिरी ग्रुप स्टेज मैच कल यानी की 14 जून आयरलैंड से होने जा रहा है।

আরো ताजा खबर

अबू धाबी T10 लीग 2026 | ARA बनाम UT मैच भविष्यवाणी | 22वां मैच – कौन जीतेगा अरेबियन एसेस बनाम यूनाइटेड टाइगर्स मैच?

ARA बनाम UT मैच भविष्यवाणी – 22वां मैच अबू धाबी T10 लीग 2026 के 22वें मैच में सोमवार, 16 नवंबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में अरेबियन एसेस...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में ईशान किशन को ओपनिंग करते हुए देखना चाहता है ये पूर्व क्रिकेटर 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मैच 13 नवंबर, शुक्रवार को माउंट मौगनुई स्थित बे ओवल मैदान...

12 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND: ब्रेट रैंडेल को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहली बार न्यूजीलैंड टीम में चुना गया ब्रेट रैंडेल...

अर्शदीप सिंह के लिए डबल सेलिब्रेशन! IPL 2027 के लिए MI में शामिल होने के बाद समरीन कौर से की सगाई

Indian Pacer Arshdeep Singh Announces Engagement to Samreen Kaur Following Historic MI Trade (image via X) 11 नवंबर, 2026 का दिन भारतीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के...