Skip to main content

ताजा खबर

Sarfaraz Khan Maiden Test Century: टेस्ट क्रिकेट में आने वाला है सरफराज का ‘राज’, जड़ा अपने करियर का पहला शतक

Sarfaraz Khan (Photo Source: Getty Images)

Sarfaraz Khan Maiden Test Century: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बैट्समैन सरफराज खान ने शानदार शतक लगाया। उनकी इसी शतकीय पारी के बदौलत टीम इंडिया इस मैच में अब धीरे-धीरे वापसी करती हुई नजर आ रही है। पहली पारी में शून्य पर आउट होने के बाद सरफराज ने दूसरी पारी में सेंचुरी ठोक दी।

सरफराज ने मुश्किल हालात में भारतीय टीम के लिए शतक लगाया। सरफराज ने 110 गेंदों में 100 रन कंप्लीट किए और कीर्तिमान रचा। यह उनकी पहली इंटरनेशनल सेंचुरी है। सरफराज ने फरवरी 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर पर खेले गए टेस्ट मैच में डेब्यू किया था और वहां अच्छी बल्लेबाजी की।

सरफराज खान न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में 22वीं बार ऐसा हुआ है, जब एक ही मैच में कोई बल्लेबाज शून्य पर आउट हुआ और शतक लगाया। हाल ही में ऐसा नजारा पिछले महीने चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ देखने को मिला था। उस मैच में शुभमन गिल शून्य पर आउट हुए और सेंचुरी बनाई। न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा करने वाले सरफराज महज दूसरे भारतीय हैं। शिखर धवन ने 2014 में ऑकलैंड के ईडन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ शून्य बनाने के बाद 115 रन की पारी खेली थी।

बता दें कि सरफराज खान को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में एक भी मैच खेलने को नहीं मिला था और उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में भी मौका मिलने की उम्मीद नहीं थी लेकिन शुभमन गिल की गर्दन में ऐंठन की वजह से इस मैच में सरफराज खान को मौका मिला। गिल के बाहर होने से सरफराज को प्लेइंग 11 में जगह मिली और अब उन्होंने शतक जड़कर निश्चित रूप से कप्तान और कोच को प्रभावित किया होगा।

तीसरे दिन जब रोहित शर्मा का विकेट गिरा उसके बाद सरफराज बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने तीसरे दिन विराट कोहली के साथ बेहतरीन शतकीय साझेदारी निभाई और फिर आज अपनी उसी लय को बरकरार रखते हुए कई चौके लगाए। उन्होंने 57वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर अपने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। इस दौरान सरफराज ने 13 चौके और तीन छक्के भी लगाए।

আরো ताजा खबर

16 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर...

SM Trends: 16 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा वनडे मैच आज 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर कुछ पोस्ट काफी तेजी...

ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर का बड़ा बयान 

Prasidh Krishna (Image Credit- Twitter X) इंंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दूसरे मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सहायक कोच व कमेंटेटर अभिषेक नायर, तेज गेंदबाज...

रोनाल्डो के देश से क्रिकेट क्रिकेट खेलने के लिए इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने लिया रिटायरमेंट 

Glenn Maxwell & Moises Henriques. (Photo Source: Twitter) पूर्व अनुभवी ऑलराउंडर मोजेस हेनरिक्स (Moises Henriques) ने ऑस्ट्रेलियाई के घरेलू क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से रिटायर होने का फैसला किया है।...