Skip to main content

ताजा खबर

Sarfaraz Khan ने उन पुराने दिनों को किया याद, जब वो अपने पिता से सीख रहे थे बल्लेबाजी

Sarfaraz Khan ने उन पुराने दिनों को किया याद, जब वो अपने पिता से सीख रहे थे बल्लेबाजी

Sarfaraz Khan (Image Credit- Instagram)

Sarfaraz Khan के सफल होने के पीछे उनके पिता जी का बहुत बड़ा हाथ है, जिसे लेकर कई बार ये बल्लेबाज बयान दे चुका है। दूसरी ओर सरफराज खान समय-समय पर अपने पिता के साथ स्पेशल पोस्ट भी शेयर करते हैं, इसी कड़ी में बल्लेबाज ने अपने पिता के साथ फिर से एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जो उनके करियर के शुरूआती दिनों की है।

बहुत इमोशल हो गए थे Sarfaraz Khan के पिता

युवा बल्लेबाज Sarfaraz Khan ने इस साल लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया से अपना डेब्यू किया था, उनका ये डेब्यू टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ हुआ था। ऐसे में सरफराज को जब डेब्यू कैप दी जा रही थी, उसी दौरान उनके पिता काफी ज्यादा इमोशनल हो गए थे और मैदान पर ही फूट-फूटकर रोने लगे थे। वहीं उनको कमेंट्री के दौरान भी बुलाया गया था और वो वीडियो भी काफी ज्यादा वायरल हुआ था।

जब Sarfaraz Khan ने याद किए अपने पुराने दिन

*बल्लेबाज Sarfaraz Khan ने इंस्टा स्टोरी पर काफी पुरानी तस्वीर शेयर की
*तस्वीर में बल्लेबाजी कर रहे हैं सरफराज, पीछे खड़े हैं उनके पिता नौशाद खान
*बल्लेबाज के बचपन की है ये तस्वीर, जहां वो आजाद मैदान पर कर रहे हैं अभ्यास
*सरफराज ने तस्वीर के ऊपर दिल वाली इमोजी बनाकर लिखा है- ABU JI

ये वीडियो काफी वायरल हुआ था बल्लेबाज का

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

हाल ही में दिया था एक बड़ा बयान

जल्द ही टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसे लेकर टीम इंडिया का ऐलान होगा। इंग्लैंड के खिलाफ तो केएल और विराट नहीं थे, इसलिए सरफराज खान को मौका मिल गया था। लेकिन अब दोनों की वापसी हो जाएगी, ऐसे में सरफराज ने एक बड़ा बयान दिया है। सरफराज ने कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ मौका मिलने की मुझे बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है, लेकिन अगर अवसर बनता है, तो मैं पूरी तरह से तैयार हूं। वैसे टीम इंडिया और बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज होगी, जिसका आगाज 19 सितम्बर से होगा।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...