
Sarfaraz Khan (Image Credit- Instagram)
कुछ समय पहले ही टीम इंडिया के बल्लेबाज Sarfaraz Khan पिता बने थे, जहां उनकी वाइफ ने एक बेटे को जन्म दिया था। वहीं अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मौजूद सरफराज ने इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जो उनके बेटे की है और ये तस्वीर फैन्स को काफी ज्यादा पसंद आ रही है।
मौका नहीं मिल रहा है Sarfaraz Khan को
इस समय टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत दोनों टीमों के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है और इस दौरे पर Sarfaraz Khan भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं। वहीं दोनों टीमों के बीच 4 मैच हो चुके हैं, लेकिन Sarfaraz Khan को किसी भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है। साथ ही आखिरी मैच में भी इस खिलाड़ी को मौका मिलता नहीं दिख रहा है, उसके बाद भी वो नेट्स में कड़ा अभ्यास करते हुए नजर आते हैं।
Sarfaraz Khan ने अपने बेटे की सुपर क्यूट तस्वीर शेयर की है
*Sarfaraz Khan ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी हाल ही में।
*सरफराज ने जो तस्वीर शेयर की है इंस्टा स्टोरी पर, उसमें नजर आ रहा है उनका बेटा।
*साथ ही इस तस्वीर में बल्लेबाज का बेटा जहां लेटा है, वहां बर्फ ही बर्फ है।
*वहीं जम्मू-कश्मीर की है लोकशन, सरफराज की वाइफ है वहां की रहने वाली।
इंस्टा स्टोरी पर ये तस्वीर शेयर की है Sarfaraz Khan ने
(Image Credit- Instagram)
कप्तान रोहित के करीबी हैं बल्लेबाज सरफराज खान
जी हां, युवा बल्लेबाज सरफराज खान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के खास हैं, ऐसे में रोहित इस बल्लेबाज को अपना छोटा भाई मानते हैं। साथ ही जब सरफराज ने टीम इंडिया से अपना टेस्ट डेब्यू किया था, तो बल्लेबाज के पिता काफी इमोशनल हो गए थे और रोहित ने उनसे जाकर बात की थी। वैसे मौका मिलने पर ये युवा खिलाड़ी कप्तान के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करता रहता है।
हाल ही में हिटमैन के साथ ये तस्वीर शेयर की थी इस बल्लेबाज ने
A post shared by SARFARAZ KHAN (@sarfarazkhan97)
ENG vs IND, 2nd T20I: जैकब बैथल की तूफानी पारी के चलते इंग्लैंड 4 विकेट से जीता, सीरीज में ली 1-0 की बढ़त
5 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
Women’s T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने बढ़ाया इंग्लैंड का हौसला
ENG vs IND: भारत ने दूसरे टी20 में टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू के साथ ही रच दिया इतिहास 

