Skip to main content

ताजा खबर

Sarfaraz Khan के नए पोस्ट पर फैन्स ने कमेंट कर पूछे तीखे सवाल, इस बीच सिराज ने दिया बल्लेबाज का साथ

Sarfaraz Khan And Siraj (Image Credit- Instagram)

वैसे तो हर बार Sarfaraz Khan अपने खेल को लेकर खबरों में रहते हैं, लेकिन इस बार बल्लेबाज का सुर्खियों में रहने का कारण कुछ और है। दरअसल, इन दिनों मीडिया में एक खबर काफी वायरल हो रही है, जिसके तहत बताया जा रहा है कि BCCI की बैठक में कोच गौतम गंभीर ने ड्रेसिंग रूम की बातें लीक करने आरोप सरफराज खान पर लगाया है। इस बीच सरफराज ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसके बाद फैन्स ने कमेंट कर उनसे तीखे सवाल पूछ लिए हैं।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर Sarfaraz Khan को मौका ही नहीं मिला

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया को कड़ी हार का सामना करना पड़ा था, साथ ही इस दौरे पर टीम इंडिया के साथ Sarfaraz Khan भी मौजूद थे। लेकिन इस दौरे पर सरफराज खान को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था, इससे पहले सरफराज ने टीम इंडिया से न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था।

फैन्स ने पूछे Sarfaraz Khan से कुछ तीखे सवाल, सिराज ने भी किया कमेंट

*टीम इंडिया के बल्लेबाज Sarfaraz Khan ने अपनी एक स्टाइलिश तस्वीर शेयर की थी।
*पोस्ट पर फैन्स ने पूछे तीखे सवाल, एक फैन ने लिखा-भाई तुमने खबर लीक क्यों की।
*एक फैन ने लिखा- सारी बात लीक करने बाद Chill करता हुआ सरफराज खान।
*ये कमेंट ये भी आया कि- सरफराज भाई बात लीक नहीं करनी थी, लोकल टीम नहीं है।
*सिराज ने भी कमेंट कर लिखा-Hayiiiiiiiiiiiii pura maholl wavy kardeya।

Sarfaraz Khan के इस पोस्ट पर फैन्स ने किए हैं कमेंट्स

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SARFARAZ KHAN (@sarfarazkhan97)

नए साल के मौके पर ये तस्वीरें शेयर की थी बल्लेबाज ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SARFARAZ KHAN (@sarfarazkhan97)

IPL में किसी ने नहीं खरीदा इस बल्लेबाज को

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में कई स्टार खिलाड़ियों को इस बार किसी ने नहीं खरीदा, जहां इस लिस्ट में सरफराज खान का नाम भी शामिल था। जहां 10 में से किसी एक टीम ने भी सरफराज खान पर भरोसा नहीं जताया, जिसके बाद वो ऑक्शन में अनसॉल्ड रहे। इससे पहले सरफराज खान दिल्ली टीम का हिस्सा थे, लेकिन वो वहां अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे।

আরো ताजा खबर

‘भारत हमेशा एक कदम आगे’ महिला एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले दीप्ति शर्मा का बोल्ड बयान 

Deepti Sharma (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 में आज 5 सितंबर, शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच एक धमाकेदार...

इस वजह से मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक पाकिस्तान टीम से बाहर किए गए, इस रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Pakistan Cricket team(Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहम्मद रिजवान...

ENG vs SL 2026: इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम का ऐलान; डोनाल्ड और क्रोकॉम्बे को पहली बार मिला मौका

ENG vs SL: England Cricket team (Image credit Twitter – X) ENG vs SL: इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी टीमों का ऐलान...

‘ये क्या कर दिया तूने’: सुरेश रैना ने किया खुलासा, उनके संन्यास के तुरंत बाद रिटायरमेंट लेने पर ऐसा था एमएस धोनी का रिएक्शन

Suresh Raina Opens Up on Retiring Alongside MS Dhoni and Their Enduring Bond (image via X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) ने 15 अगस्त 2020 की उस भावुक...