Skip to main content

ताजा खबर

Sarfaraz Khan का ये जेस्चर आया फैन्स को पसंद, भाई मुशीर भी हो गए थे इमोशनल

(Image Credit- Instagram)

हाल ही में रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ मुंबई टीम ने Irani Cup का खिताब अपने नाम किया है, इस दौरान Sarfaraz Khan ने मुंबई टीम के लिए धाकड़ प्रदर्शन किया था और जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं खिताब जीतने के बाद पूरी मुंबई टीम के लिए खास सम्मान कार्यक्रम रखा गया और वहां से सरफराज ने एक खास तस्वीर शेयर की है।

Irani Cup से पहले मुंबई टीम को लगा था झटका

भले ही मुंबई टीम ने Irani Cup अपने नाम कर लिया है, लेकिन इस प्रमुख मैच से पहले टीम को बड़ा झटका लगा था। जहां इस मैच के लिए Sarfaraz Khan के अलावा उनके भाई मुशीर खान भी टीम का हिस्सा थे, लेकिन वो मैच से ठीक पहले सड़क हादसे का शिकार हो गए थे और उसी कारण वो इस प्रमुख मैच से भी बाहर हो गए थे। जानकारी के अनुसार मुशीर रणजी ट्रॉफी के शुरूआती मैच नहीं खेल पाएंगे और उन्हें फिट होने में समय लगेगा।

Sarfaraz Khan की ये तस्वीर हो गई सुपर वायरल

*बल्लेबाज Sarfaraz Khan ने इंस्टा स्टोरी पर एक बेहद खास तस्वीर शेयर की है।
*Irani Cup की ट्रॉफी के साथ दिया सरफराज, उनके पिता और भाई मुशीर ने पोज।
*तस्वीर में मुशीर खान के गले में दिखी Cervical Collar, सड़क हादसे में हुए थे चोटिल ।
*MCA ने पूरी टीम के लिए सम्मान समारोह  का किया था आयोजन, तब की है ये तस्वीर।

इंस्टा स्टोरी पर ये 2 तस्वीरें शेयर की है बल्लेबाज Sarfaraz Khan ने

(Image Credit- Instagram)

कैसा रहा था इस खिलाड़ी का प्रदर्शन?

Irani Cup में मुंबई से खेलते हुए रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ सरफराज खान ने डबल सेंचुरी लगाई थी, साथ ही Irani Cup में वो ये कारनामा करने वाले मुंबई के पहले बल्लेबाज बन गए थे। इस दौरान सरफराज खान ने नाबाद 222 रनों की पारी खेली थी, वहीं बांग्लादेश के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज के एक भी मैच में उनको खेलने का मौका नहीं मिला था। वैसे इस खिलाड़ी ने इसी साल टीम इंडिया से अपना टेस्ट डेब्यू किया था और इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलते हुए दोनों पारियों में अर्धशतक लगाया था।

Sarfaraz Khan ने ट्रॉफी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SARFARAZ KHAN (@sarfarazkhan97)

আরো ताजा खबर

भारत और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी दक्षिण अफ्रीका महिला टीम, मल्टी-फॉर्मेट सीरीज का हुआ ऐलान

South Africa Women (Image credit Twitter – X) क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इस साल के अंत में एक बड़ी मल्टी-फॉर्मेट सीरीज की घोषणा की है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका महिला टीम पहले...

IPL 2026: चैंपियन खिलाड़ी ज्यादा समय तक फॉर्म से बाहर नहीं रहते – जस्टिन लैंगर का पंत पर बड़ा बयान

Rishabh Pant LSG coach Justin Langer (Image credit Twitter – X) ऋषभ पंत एक बार फिर शानदार फॉर्म में लौटने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। जस्टिन लैंगर ने हाल ही...

20 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. NZ W vs SA W 2026, 3rd T20I: न्यूजीलैंड की आसान जीत में ऑलराउंडर सोफी डिवाइन ने किया शानदार प्रदर्शन सोफी डिवाइन के...

SM Trends: 20 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती दौर से बाहर रह सकते हैं, क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया...