Skip to main content

ताजा खबर

Sanju Samson का शतक देख खुशी से उछल पड़ी उनकी वाइफ, फिर शेयर की एक इंस्टा स्टोरी

Sanju Samson (Image Credit-Instagram)

बांग्लादेश के खिलाफ हुए आखिरी टी20 मैच में Sanju Samson की धाकड़ बल्लेबाजी का हर कोई फैन हो गया था, साथ ही संजू ने खुद को फिर से साबित कर दिखाया और सभी आलोचना करने वालों के मुंह पर ताले जड़ दिए। वहीं उनकी शानदार पारी के बाद अब, उनकी वाइफ की इंस्टा स्टोरी काफी वायरल हो रही है।

लंका के खिलाफ सुपर फ्लॉप रहा था ये बल्लेबाज

Sanju Samson को बांग्लादेश के खिलाफ खुद को साबित करना ही था, अगर वो इस सीरीज में भी फेल रहते को फिर उनके लिए मुश्किल बढ़ जाती। जिसका कारण था लंका के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में संजू का प्रदर्शन, दरअसल श्रीलंका के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में संजू बुरी तरह फेल हुए और लगातार 2 बार शून्य पर आउट हुए थे। ऐसे में संजू पर शानदार प्रदर्शन करने का प्रेशर था, वहीं इस बार संजू ने निराश ना करते हुए टी20 इंटरनेशनल का पहला शतक ठोक दिया।

Sanju Samson की वाइफ ने शतक का जश्न खास तरीके से मनाया

*Sanju Samson ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी 111 रनों की शानदार पारी।
*वहीं संजू की पारी के बाद उनकी वाइफ Charulatha ने शेयर की खास इंस्टा स्टोरी।
*स्टोरी की तस्वीर में नजर आए संजू और Charulatha के हाथ में था एक केक।
*वहीं इस केक की प्लेट पर अंग्रेजी में लिखा हुआ था- Congratulations।

ये इंस्टा स्टोरी शेयर की थी Sanju Samson की वाइफ ने

(Image Credit-Instagram)

RR टीम ने अपने कप्तान के लिए खास पोस्ट किया शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

पंत के कारण नहीं मिलता मौका

जी हां, संजू को टीम इंडिया से डेब्यू किए कई साल हो गए हैं, लेकिन उसके बाद ये खिलाड़ी काफी ज्यादा मैच नहीं खेल पाया है। पहले धोनी के कारण संजू को टीम इंडिया में जगह नहीं मिलती थी, फिर बतौर विकेटकीपर पंत शानदार प्रदर्शन करते गए और संजू को काफी कम मौके मिले। बांग्लादेश के खिलाफ हुई टी20 सीरीज से पंत को आराम दिया गया था, जिसके चलते संजू ने तीनों मैच खेले थे और टीम इंडिया के लिए इस बार ओपनिंग बल्लेबाजी की थी।

আরো ताजा खबर

LPL 2026: पूर्व भारतीय गेंदबाज जहीर खान लंका प्रीमियर लीग में इस टीम के मालिक बने 

Zaheer Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने क्रिकेट में अपनी ओनरशिप (मालिकाना हक) का दायरा बढ़ाया है। उन्होंने और बिजनेसमैन नागेंद्र...

SL vs IND 2026: इस खिलाड़ी के बिना ही श्रीलंका पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम: रिपोर्ट्स 

Team india (Image Credit- Twitter X) 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया मंगलवार, 5 अगस्त को यहां श्रीलंका पहुंच चुकी है।...

‘खुद से रिटायर नहीं होंगे रोहित शर्मा’ हिटमैन को लेकर आखिरी किसने दिया ऐसा बयान?

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) 19 जुलाई, 2026 को लॉर्ड्स में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने...

5 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है...