Skip to main content

ताजा खबर

Samit Dravid Six Maharaja T20 Trophy: बेटे समित द्रविड़ का सिक्स देख हैरान हो जाएंगे राहुल द्रविड़

Samit Dravid Six Maharaja T20 Trophy: बेटे समित द्रविड़ का सिक्स देख हैरान हो जाएंगे राहुल द्रविड़

Samit Dravid (Source X)

Samit Dravid Six in Maharaja T20 Trophy: पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के बेटे समित द्रविड़ (Samit Dravid) कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) की महाराजा टी20 ट्रॉफी के मौजूदा संस्करण में मैसूर वॉरियर्स के लिए खेल रहे हैं।

शुक्रवार, 16 अगस्त को टूर्नामेंट के चौथे मैच में मैसूर ने बेंगलुरु ब्लास्टर्स का सामना किया। ब्लास्टर्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। बारिश के कारण मैच को 18- 18 ओवर का कर दिया गया। मनोज भांडगे (58) और हर्षित धर्मानी (50) के अर्धशतकों की बदौलत वॉरियर्स ने 18 ओवर में6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए।

समित द्रविड़ चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे जब वॉरियर्स का स्कोर 4.5 ओवर में 51 / 2 था। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने तेज गेंदबाज गनेश्वर नवीन की गेंद पर एक शानदार छक्का लगाकर दर्शकों को चकित कर दिया। दरअसल, सातवें ओवर की चौथी गेंद पर नवीन ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट-ऑफ-लेंथ गेंद फेंकी। समित ने उस गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ शानदार छक्का लगाकर बाउंड्री के बाहर मार दिया।

यहां देखें वीडियो- Samit Dravid Six in Maharaja T20 Trophy

समित द्रविड़ ने भले ही एक लंबा छक्का लगाया, लेकिन गनेश्वर नवीन ने आखिरी गेंद पर बाजी मार ली। समित ओवर की अगली ही गेंद पर आउट हो गए, उन्होंने दो गेंदों पर सात रन बनाए । अंत में, ब्लास्टर्स ने 17.1 ओवर में 183 रन का लक्ष्य हासिल कर चार विकेट से मैच जीत लिया। भुवन राजू ने सबसे ज़्यादा 51 रन बनाए।

समित द्रविड़ पहले मैच में भी 7 रन पर हुए थे आउट

उल्लेखनीय है कि 18 वर्षीय ऑलराउंडर समित को महाराजा टी-20 ट्रॉफी की नीलामी में वॉरियर्स ने उनके बेस वैल्यू 50,000 रुपये में खरीदा था। समित द्रविड़ महाराजा टी20 ट्रॉफी के मैसूर वॉरियर्स के पहले मैच में भी सात रन पर आउट हो गए थे।

मैसूर वॉरियर्स ने महाराजा टी-20 ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत गुरुवार, 15 अगस्त को शिवमोगा लायंस के खिलाफ मुकाबले से की। पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किए जाने पर वॉरियर्स ने 20 ओवर में 159/8 का स्कोर बनाया था। समित द्रविड़ बल्ले से कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए और नौ गेंदों पर सिर्फ सात रन ही बना पाए। मनोज भंडागे की नाबाद 42 रनों की पारी की बदौलत टीम ने अच्छा स्कोर खड़ा किया।

वॉरियर्स ने संशोधित 88 रन के लक्ष्य (9 ओवर) का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए सात रन की जीत हासिल की थी। टीम फिलहाल अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। अब उनका मुकाबला रविवार, 18 अगस्त को गुलबर्गा मिस्टिक्स से होगा।

আরো ताजा खबर

ICC Rankings: स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 वनडे बल्लेबाज का ताज, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने लगाई लंबी छलांग

Laura Wolvaardt Reclaims No. 1 Women’s ODI Batting Spot as Smriti Mandhana Slips (image via getty) वड़ोदरा में जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू सीरीज की धीमी शुरुआत के बाद, भारत की...

28 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. SA vs AUS: उतार-चढ़ाव भरे पहले दिन स्टार्क के 6 विकेट रहे हैडलाइन केप टाउन में पहले दिन का खेल काफी रोमांचक...

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...