Skip to main content

ताजा खबर

SA20 auction: 22 साल के डेवाल्ड ब्रेविस ने रचा इतिहास, बने नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी 

Dewald Brevis (Image Credit- Twitter X)
Dewald Brevis (Image Credit- Twitter X)

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के युवा विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने SA20 की नीलामी में इतिहास रच दिया है। बता दें कि 22 साल के खिलाड़ी को प्रिटोरिया कैपिटल्स ने रिकाॅर्ड 16.5 मिलियन रैंड में खरीदा है। गौरतलब है कि टूर्नामेंट के आगामी सीजन के लिए आज 9 सितंबर को जोहानिसबर्ग में ऑक्शन हो रहा है, जिसमें युवा खिलाड़ी पर जमकर पैसा बरसा है।

हालांकि, इससे पहले ब्रेविस एमआई केपटाउन टीम का हिस्सा थे, लेकिन आगामी सीजन में अब वह प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें कि ब्रेविस विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा डिमांड वाले युवा खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर और दुनियाभर की टी20 लीगों में शानदार प्रदर्शन किया है।

ब्रेविस को खरीदने के लिए सुपर किंग्स व कैपिटल्स टीम के बीच बिड-वाॅर भी देखने को मिली, लेकिन अंत में कैपिटल्स ने बाजी मारी। 16.5 मिलियन रैंड की कीमत भारतीय रुपए में करीब 8.31 करोड़ के लगभग है।

टीम के हेड कोच ने दी प्रतिक्रिया

बता दें कि डेवाल्ड ब्रेविस को आगामी SA20 सीजन के लिए टीम में जोड़ने के बाद, टीम के नए कोच व पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा- हम बहुत खुश हैं, मुझे लगता है कि वह एक बहुत अच्छा खिलाड़ी है। जाहिर है, 16.5 मिलियन डॉलर इसे देखने का एक अलग नजरिया है, लेकिन हमारी पिच, हमारे मैदान, प्रिटोरिया, की गुणवत्ता के लिहाज से, मुझे उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेगा।

हमने अभी तक (भविष्य में उसे कप्तान बनाने के बारे में) नहीं सोचा है। वह एक जबरदस्त प्रतिभा है, पिछले डेढ़ साल में उसका खेल वाकई बहुत निखर गया है, जैसा कि आपने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ देखा।

बता दें कि जब एमआई केपटाउन ने अपना पहला SA20 टाइटल 2025 में जीता था, तो टीम को चैंपियन बनाने में डेवाल्ड ब्रेविस ने अहम भूमिका निभाई थी। ब्रेविस ने 48.5 की औसत व 184.18 के स्ट्राइक रेट से पूरे सीजन में कुल 291 रन बनाए।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर श्रीलंका ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई, कंगारूओं पर मंडराया बाहर होने का खतरा

Australia vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी के 30वें मुकाबले में श्रीलंका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए...

T20 World Cup 2026: पथुम निसंका ने शतकीय पारी के दम पर जीता श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का POTM अवाॅर्ड

Pathum Nissanka (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच आज 16 फरवरी, सोमवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में...

Ranji Trophy 2025-26: पारस डोगरा, वसीम जाफर के बाद रणजी में 10,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Wasim Jaffer (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के इतिहास...

IPL 2026 की तैयारियों के लिए 10वीं के CBSE एग्जाम को छोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi (Image credit Twitter – X) बिहार के होनहार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल न...