Skip to main content

ताजा खबर

SA20 2025: पार्ल रॉयल्स, जोबर्ग सुपर किंग्स और डरबन सुपर जायंट्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन, देखें पूरी लिस्ट

SA20 2025: पार्ल रॉयल्स, जोबर्ग सुपर किंग्स और डरबन सुपर जायंट्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन, देखें पूरी लिस्ट

SA20 2025: Faf du Plessis & David Miller (Photo Source: Getty Images)

SA20 2025: जोबर्ग सुपर किंग्स, डरबन सुपर जायंट्स और पार्ल रॉयल्स ने तीसरे सीजन के लिए रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। फाफ डु प्लेसिस (जोबर्ग सुपर किंग्स), डेविड मिलर (पार्ल रॉयल्स), और केशव महाराज (डरबन सुपर जायंट्स) वापस से अपनी फ्रेंचाइजियों का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे। इस ऑर्टिकल में तीनों फ्रेंचाइजियों ने किन खिलाड़ियों को रिटेन और किन्हें ट्रेड किया है, विस्तार से जानें-

SA20 2025 के तीसरे सीजन के लिए जोबर्ग सुपर किंग्स के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट-

जोबर्ग सुपर किंग्स ने कप्तान फाफ डु प्लेसिस और ल्यूस डु प्लॉय जैसे बल्लेबाज को रिटेन किया है। फ्रेंचाइजी के लिए पिछले दो सीजन में डु प्लेसिस ने अब तक 35.76 के औसत और 145.10 के स्ट्राइक रेट से 608 रन बनाए हैं। ल्यूस डु प्लॉय ने 19 मैचों में 44.71 के औसत और 149.76 की स्ट्राइक रेट से 626 रन बनाए हैं। साथ ही फ्रेंचाइजी ने नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्जी और लिजाद विलियम्स जैसे गेंदबाजों को भी रिटेन किया है।

जोबर्ग सुपर किंग्स ने महिश तीक्षणा और जॉनी बेयरस्टो जैसे खिलाड़ियों को ऑक्शन से पहले टीम में शामिल किया है। और साथ ही दयान गलीम की जगह पार्ल रॉयल्स से तबरेज शम्सी को ट्रेड भी किया है।

रिटेन खिलाड़ी– फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ल्यूस डु प्लॉय, इमरान ताहिर, डेविड विसे, डोनोवन फरेरा, मोइन अली, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्जी, लिजाद विलियम्स, सिबोनेलो मखान्या

प्री-साइन विदेशी खिलाड़ी– महिश तीक्षणा (श्रीलंका), जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड)

ट्रेडेड– तबरेज शम्सी (पार्ल रॉयल्स से) दयान गलीम की जगह

SA20 के तीसरे सीजन के लिए डरबन सुपर जायंट्स के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट-

डरबन सुपर जायंट्स ने कप्तान केशव महाराज समेत नूर अहमद, क्विंटन डी कॉक और नवीन उल हक जैसे खिलाड़ियों को रिटेन किया है। फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन से पहले ब्रैंडन किंग, केन विलियमसन और क्रिस वोक्स जैसे खिलाड़ियों को साइन भी किया है।

रिटेन खिलाड़ी- केशव महाराज (कप्तान), नूर अहमद (अफगानिस्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, जूनियर डाला, क्विंटन डी कॉक, वियान मुल्डर, नवीन-उल-हक (अफगानिस्तान), ब्राइस पार्सन्स, ड्वेन प्रीटोरियस, जेसन स्मिथ, जॉन-जॉन स्मट्स, प्रेनेलन सुब्रायन

प्री-साइन विदेशी खिलाड़ी- ब्रैंडन किंग (वेस्टइंडीज), केन विलियमसन (न्यूजीलैंड), क्रिस वोक्स (इंग्लैंड)

वाइल्डकार्ड- मार्कस स्टोइनिस (ऑस्ट्रेलिया)

SA20 2025 के तीसरे सीजन के लिए पार्ल रॉयल्स के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट-

पार्ल रॉयल्स ने कप्तान डेविड मिलर, तेज गेंदबाज लुंगी एन्गिडी, ऑलराउंडर ब्योर्न फोर्टुइन और एंडिले फेहलुकवायो जैसे बड़े खिलाड़ियों को ऑक्शन से पहले रिटेन किया है। मिचेल वेन ब्यूरेन, तेज गेंदबाज कोडी युसूफ और साथ ही कीथ डडगिन और लेग्गी नकाबा को भी रिटेन किया गया है। अनकैप्ड खिलाड़ी क्वेना मफाका और लुआंड्रे प्रिटोरियस, जिन्होंने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार खेल दिखाया था, उन्हें भी फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया है।

रिटेन खिलाड़ी- डेविड मिलर (कप्तान), कीथ डडगिन, ब्योर्न फोर्टुइन, क्वेना मफाका, लुंगी एन्गिडी, नकाबा पीटर, एंडिले फेहलुकवायो, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, मिचेल वान बुरेन, कोडी यूसुफ

प्री-साइन विदेशी खिलाड़ी- जो रूट (इंग्लैंड)

ट्रेडेड- दयान दलीम (जोबर्ग सुपर किंग्स से) तबरेज शम्सी की जगह

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...

‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर

David Warner Slams Australia’s Batting After Series Defeat to South Africa (image via getty) David Warner slams Australia: केपटाउन के न्यूलैंड्स में सीरीज के निर्णायक तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण...

‘RCB के साथी खिलाड़ी विराट कोहली के खिलाफ खेलना मजेदार रहेगा’ वनडे सीरीज से पहले जैकब डफी ने दिया बड़ा बयान

Jacob Duffy and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जैकब डफी, दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के खिलाफ खेलने के लिए काफी...

“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

Yuvraj Singh Backs Abhishek Sharma for India Captaincy (image via X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पुरजोर समर्थन...