Skip to main content

ताजा खबर

SA20 2025: नीलामी में शमर जोसेफ को खरीदकर एलन डोनाल्ड हुए खुश; पढ़ें क्या कहा?

SA20 2025: नीलामी में शमर जोसेफ को खरीदकर एलन डोनाल्ड हुए खुश; पढ़ें क्या कहा?

SA 2025 (Source X)

SA20 के तीसरे संस्करण के शुरू होने में अभी तीन महीने से अधिक का समय बाकी है, और टूर्नामेंट के लिए नीलामी मंगलवार को संपन्न हो गई। दक्षिण अफ्रीका के महान क्रिकेटर एलन डोनाल्ड, जो अपनी तेज गेंदबाजी और मैदान पर आक्रामक रवैये के लिए जाने जाते हैं, अब SA20 सीजन के आगामी सत्र में डरबन सुपर जायंट्स (DSG) के साथ एक नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं।

SA20 सीजन की शुरुआत जनवरी के शुरुआती दिनों में होने वाली है, और एलन डोनाल्ड की उपस्थिति टीम में एक नया जोश और ताकत लाने वाली है। एक विशेष इटरव्यू में, दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड ने अपने अनुभव साझा किए, जहां उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ने की उत्सुकता, दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के प्रति गर्व और अपने भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। साथ ही, उन्होंने वेस्टइंडीज के युवा गेंदबाज शामर जोसेफ की जमकर तारीफ की।

टीम के गेंदबाजी लाइन-अप पर एलन डोनाल्ड के विचार

उन्होंने कहा, “हम रिचर्ड ग्लीसन को साइन करने पर विचार कर रहे थे, लेकिन जब वह नहीं हो पाया, तो हमें जल्दी से अन्य विकल्पों पर सोचना पड़ा। हमने जोश लिटिल और शमर जोसेफ जैसे युवा खिलाड़ियों पर ध्यान दिया, और आखिरकार हमने जोसेफ को चुना। हमारे लिए यह जरूरी था कि हमारे पास पर्याप्त तेज गेंदबाज हों।”

एलन डोनाल्ड ने की शमर जोसेफ की प्रशंसा

एलन डोनाल्ड ने वेस्टइंडीज के उभरते हुए तेज गेंदबाज शमर जोसेफ की जमकर तारीफ की, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा में खेले गए टेस्ट मैच में अपने दम पर वेस्टइंडीज को जीत दिलाई थी। जोसेफ ने उस मैच में 7/68 का शानदार प्रदर्शन किया और मैन ऑफ द मैच बने थे।

डोनाल्ड ने कहा, “वह एक बेहद रोमांचक युवा खिलाड़ी हैं। मैंने उन्हें कुछ साल पहले देखा था जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में अपनी गेंदबाजी से टीम को जीत दिलाई थी। उनके साथ काम करना बहुत रोमांचक होगा।”

আরো ताजा खबर

बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन के साथ उत्पीड़न के आरोप में 3 पुलिस अफसर सस्पेंड!

Nayeem Hasan (image via getty) नईम हसन के कथित उत्पीड़न की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है, जबकि घटना की व्यापक आलोचना के बाद तीन पुलिस...

SM Trends: 14 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग 2026 में एक मैच के दौरान खिलाड़ियों की तीखी झड़प हो गई है। इसको लेकर एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर...

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चमक सकते हैं ये 5 युवा सितारे, भारत से भी एक खिलाड़ी शामिल

5 young stars Women’s T20 World Cup 2026(Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज इंग्लैंड और वेल्स में हो चुका है। हर विश्व कप की...

‘हार्दिक सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलते हैं’ – आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में नीतीश रेड्डी के स्पेल को सराहा

Aakash Chopra praises Nitish Kumar Reddy’s spell in 1st ODI vs Afghanistan (image via getty) आकाश चोपड़ा ने 13 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के पहले वनडे मैच में...