Skip to main content

ताजा खबर

SA20 2025: दिनेश कार्तिक और जो रूट के बाद Paarl Royals ने इन दो धाकड़ खिलाड़ियों को किया टीम में शामिल

SA20 2025: दिनेश कार्तिक और जो रूट के बाद Paarl Royals ने इन दो धाकड़ खिलाड़ियों को किया टीम में शामिल

Paarl Royals (Photo Source: Getty Images)

SA20 2025: पार्ल रॉयल्स लीग के आगामी तीसरे सीजन की तैयारियों में जुट चुकी है। फ्रेंचाइजी ने जो रूट और दिनेश कार्तिक जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को टीम में पहले ही शामिल कर लिया है। पार्ल रॉयल्स ने अब इंग्लिश ऑलराउंडर जैकब बेथेल (Jacob Bethell) और बल्लेबाज सैम हेन (Sam Hain) को विदेशी खिलाड़ियों के रूप में साइन कर लिया है।

दोनों ही टॉप-क्लास खिलाड़ी है- कुमार संगकारा

पार्ल रॉयल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट कुमार संगकारा ने जैकब बेथेल और सैम हेन के टीम से जुड़ने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा,

जैकब बेथेल और सैम हेन दोनों टॉप-क्लास खिलाड़ी हैं, जैसा कि उनके हालिया प्रदर्शन से पता चलता है। जैकब की विस्फोटक शैली और खेल के प्रति जागरूकता ऐसी चीजें हैं जो बेहद उपयोगी साबित होंगी। हम SA20 में, घर में पार्ल और बाहर दोनों ही परिस्थितियों में खेलते हैं। इस बीच, सैम की बल्ले से तुरंत प्रभाव छोड़ने की क्षमता वास्तव में हाल ही में सामने आई है, और हम सभी यह देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं कि वह क्या करता है। हम सीजन 3 के लिए रॉयल्स के साथ उन दोनों के शामिल होने की उम्मीद कर रहे हैं।

जैकब बेथेल के प्रदर्शन पर डालें नजर-

जैकब बेथेल का जन्म बारबाडोस में हुआ, उन्होंने 13 साल की उम्र में वार्विकशायर के रग्बी स्कूल में स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप हासिल की थी। बेथेल एक ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में आईसीसी मेन्स अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे। जैकब ने तीनों ही फॉर्मेट में गेंद और बल्ले से अपनी टीम के लिए शानदार खेल दिखाया है। उन्होंने 38 टी20 मैचों में 140 के स्ट्राइक रेट से अब तक 676 रन बनाए हैं।

इसी साल टी20 ब्लास्ट में युवा खिलाड़ी ने 155.45 के स्ट्राइक रेट से 356 रन बनाए हैं, और 6.78 की इकॉनमी से 6 विकेट भी लिए हैं। साथ ही जारी हंड्रेड 2024 में Birmingham Phoenix के लिए खेलते हुए जैकब ने 3 मैचों में 111 रन बनाए हैं, वह टूर्नामेंट में अभी सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज है।

सैम हेन के प्रदर्शन पर डालें नजर-

सैम हेन साल 2022 में शानदार प्रदर्शन के चलते सुर्खियों में आए थे, उन्होंने वार्विकशायर को टॉप डिवीजन में बनाए रखने के लिए एक हजार से अधिक रन बनाए। वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट, लिस्ट-ए और टी20 तीनों ही फॉर्मेट में घरेलू सर्किट में शानदार प्रदर्शन वाले खिलाड़ी रहे हैं।

सैम हेन जोखिम भरे शॉट, स्ट्राइक रोटेट और स्पिन को अच्छी तरह से खेलने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। हेन अब तक दुनिया भर की काफी सारी टी20 लीगों में खेल चुके हैं। हेन ने 155 टी20 मैचों में 133.95 की स्ट्राइक रेट से 4500 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

Yuvraj Singh Backs Abhishek Sharma for India Captaincy (image via X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पुरजोर समर्थन...

1 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ODI tri-series, 2026: जमान, मिन्हास और बेग के दम पर पाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज जीती पाकिस्तान ने लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ तीन...

क्या वनडे फॉर्मेट खत्म हो गया है रवींद्र जडेजा का करियर? पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के वनडे करियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कगिसो रबाडा का बड़ा कारनामा, पूरे किए 350 टेस्ट विकेट

Kagiso Rabada (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स...