
Robin Uthappa. (Photo Source: Twitter)
SA20, 2025 सीजन के कमेंट्री पैनल की लिस्ट की घोषणा हो चुकी है। इस लिस्ट में भारत के पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा को भी शामिल किया गया है। बता दें कि, SA20 के तीसरे सीजन की शुरुआत 9 जनवरी 2025 से हो रही है और इसका फाइनल मैच 8 फरवरी 2025 को खेला जाएगा।
रॉबिन उथप्पा के अलावा इस कमेंट्री पैनल में केविन पीटरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस मॉरिस, शॉन पोलाक, अश्वेल प्रिंस सहित कई पूर्व खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। ब्रॉडकास्ट में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और ‘Mr. 360’ के नाम से मशहूर एबी डी विलियर्स को भी शामिल किया गया है। एबी डी विलियर्स को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है और उनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ दक्षिण अफ्रीका में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है।
पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा को भी कमेंटेटर के रूप में आगामी सीजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। अवार्ड विजेता ब्रॉडकास्टर Motshidisi Mohono भी इस कमेंट्री पैनल का हिस्सा है। इस शानदार टूर्नामेंट को Sports18 पर देखा जाएगा जबकि ब्रॉडकास्ट इसका जिओसिनेमा पर होगा।
बता दें कि, SA20 के अभी दो सीजन काफी सफल रहे हैं और कई शानदार खिलाड़ियों को इसमें धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा गया है। अब तीसरे सीजन में भी सभी खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ते हुए नजर आएंगे। ऐसे कई युवा खिलाड़ी हैं जिन्होंने SA20 में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीता है। कमेंट्री पैनल में कुल 17 लोग हैं। पिछले दो सीजन की तरह आगामी संस्करण भी काफी धमाकेदार होने वाला है। दक्षिण अफ्रीका टीम की बात की जाए तो वो इस समय पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेल रही है।
SA20, 2025 की कमेंट्री पैनल की लिस्ट यह रही:
रॉबिन उथप्पा, मार्क निकोलस, पीटरसन, हेसमैन, बुचर, ब्रॉड, नताली जर्मनोस, क्रिस मॉरिस, शॉन पोलाक, पोमी बांग्वा, फिलेंडर, एबी डी विलियर्स, प्रिंस, निखिल उत्तमचंदानी, क्रिया गंगेया, जूलिया स्टुअर्ट, मोत्शिदिसी मोहोनो।
क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच
BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल
SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान
घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

