Skip to main content

ताजा खबर

SA20 2025: आगामी सीजन में प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे Rahmanullah Gurbaz

SA20 2025: आगामी सीजन में प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे Rahmanullah Gurbaz

Rahmanullah Gurbaz (Image Credit- Twitter)

SA20 के आगामी सीजन में अफगानिस्तान के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) खेलते हुए नजर आने वाले हैं। बता दें कि 22 वर्षीय विकेटकीपर को प्रिटोरिया कैपिटल्स (Pretoria Capitals) ने अपने साथ जोड़ा है।

तो वहीं इस प्रिटोरिया कैपिटल्स टीम के साथ गुरबाज अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कोच जोनाथन ट्राॅट की हेड कोचिंग में खेलते हुए नजर आएंगे, जो हाल में ही प्रिटोरिया कैपिटल्स के नए हेड कोच बने हैं। ट्राॅट टीम के पूर्व कोच ग्राहम फाॅर्ड की जगह लेंगे, जिन्होंने इस पद को पिछले महीने छोड़ा था।

ट्राॅट इससे पहले अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की काफी लंबे समय तक कोचिंग कर चुके हैं। तो वहीं ट्राॅट की ही कोचिंग में अफगान टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सेमीफाइनल तक का रास्ता तय किया था।

साथ ही बता दें कि 22 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज इस समय टी20 क्रिकेट का एक जाना-पहचाना नाम है। फिलहाल, गुरबाज ग्लोबल कनाडा टी20 लीग में खेल रहे हैं। इसके अलावा गुरबाज बीते समय में कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के लिए इंटरनेशनल लीग टी20 में खेल चुके हैं। यहां पर उन्होंने दुबई कैपिटल्स के लिए खेले गए 8 मैचों में 18.25 की औसत और 155.31 के स्ट्राइक रेट से कुल 146 रन बनाए थे।

हालांकि, अब गुरबाज अपने पहले SA20 सीजन में शानदार प्रदर्शन कर, उसे यादगार बनाना चाहेंगे। साथ ही गुरबाज को अपने साथ जोड़ने बाद प्रिटोरिया कैपिटल्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर उनकी एक वीडियो भी शेयर की है।

देखें रहमनुल्लाह गुरबाज की यह वीडियो

दूसरी ओर, आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में गुरबाज सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। गुरबाज ने मल्टीनेशन टूर्नामेंट में खेले गए 8 मैचों में 35.12 की औसत और 124.33 के स्ट्राइक रेट से कुल 281 रन बनाए थे।

इसके अलावा गुरबाज के टी20 करियर के बारे में आपको जानकारी दें, तो अफगान टीम के लिए खेले गए 63 टी20 मैचों में उन्होंने 26.3 की औसत और 135.49 के स्ट्राइक रेट से कुल 1657 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...