Skip to main content

ताजा खबर

SA20 2025: आगामी सीजन के लिए सनराइजर्स ईस्टर्न केप से जुड़े Zak Crawley और Roelof van der Merwe, पढ़ें बड़ी खबर

SA20 2025 आगामी सीजन के लिए सनराइजर्स ईस्टर्न केप से जुड़े Zak Crawley और Roelof van der Merwe पढ़ें बड़ी खबर

Zak Crawley and Roelof van der Merwe (Image Credit- Twitter X)

साउथ अफ्रीका टी20 (SA20) लीग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि टूर्नामेंट के आगामी सीजन में सनराइजर्स ईस्टर्न केप (Sunrisers Eastern Cape) की ओर से इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज जैक क्राॅली (Zak Crawley) और नीदरलैंड के रिलाॅफ वान डर मर्व (Roelof van der Merwe) खेलते हुए नजर आएंगे।

तो वहीं दोनों खिलाड़ियों के टीम से जुड़ने की जानकारी को सनराइजर्स ईस्टर्न केप फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट के माध्यम से दी है। साथ ही बता दें कि टूर्नामेंट के अभी तक कुल दो सीजन खेले गए हैं, और इन दोनों ही सीजन को ईस्टर्न केप ने अपने नाम किया है। तो वहीं आगामी सीजन के लिए टीम के साथ इन दो स्टार खिलाड़ियों का जुड़ना, कई मामलों में अहम है।

बैजबाॅल के अगुआ है जैक क्राॅली

बता दें कि जब से इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट में अटैकिंग क्रिकेट जिसमें दुनिया बैजबाॅल के नाम से जानती है, उसमें 26 वर्षीय क्राॅली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। क्राॅली कभी भी मैदान पर गियर बदलने के लिए जाने जाते हैं।

तो वहीं SA20 से पहले वह इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट में केंट के लिए खेलते हुए शतक जमा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेंस के लिए कई शानदार पारियां खेली है। टी20 क्रिकेट में क्राॅली के आंकड़े के बारे में आपको जानकारी दें तो उन्होंने कुल 76 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 134.07 के स्ट्राइक रेट से कुल 1771 रन बनाए हैं। हालांकि, अब देखना होगा कि वह सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

दूसरी ओर, 39 साल के रिलाॅफ वान डर मर्व पहले ही टूर्नामेंट में अपनी गेंदबाजी से इतिहास रच चुके हैं। बता दें कि उन्होंने डरबन सुपर जायंट्स के खिलाफ एक मैच में सिर्फ 20 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे। रिलाॅफ के टी20 करियर के बारे में आपको बताएं तो उन्होंने 343 टी20 मैचों में 3043 रन बनाने के अलावा 317 विकेट हासिल किए हैं।

यहाँ देखे:- “माइकल, तुम्हें जबरदस्त सेक्स मिला….”, 2015 वर्ल्ड कप का पुराना वीडियो हुआ वायरल, फंस गए क्लार्क

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...