Skip to main content

ताजा खबर

SA20 2025: आगामी सीजन के लिए पार्ल राॅयल्स ने Joe Root को अपने साथ जोड़ा, पढ़ें बड़ी खबर 

SA20 2025: आगामी सीजन के लिए पार्ल राॅयल्स ने Joe Root को अपने साथ जोड़ा, पढ़ें बड़ी खबर 

Joe Root. (Image Source: BCCI-IPL)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान जो रूट (Joe Root) को राॅयल्स स्पोर्ट्स ग्रुप की फ्रेंचाइजी पार्ल राॅयल्स ने आगामी एसए टी20 सीजन के लिए अपने साथ जोड़ा है।

बता दें कि 33 वर्षीय खिलाड़ी आगामी सीजन में राॅयल्स टीम के लिए खेलता हुआ नजर आएगा, और रूट की यह राॅयल्स की ग्रुप की दूसरी फ्रेंचाइजी होगी, जिसके साथ वह खेलते हुए नजर आएंगे। गौरतलब है कि इससे पहले वह साल 2023 के दौरान आईपीएल में राजस्थान राॅयल्स (RR) के लिए खेल चुके हैं।

फिलहाल जो रूट वेस्टइंडीज के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज, नाॅटिंघम में जारी दूसरे टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं SA20 के आगामी सीजन के लिए पार्ल राॅयल्स के साथ जुड़ना ना सिर्फ टीम के लिए, बल्कि टीम के युवा खिलाड़ियों की लिए भी सीखने का सुनहरा मौका होगा। बता दें कि जो रूट का नाम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ चार बल्लेबाजों में आता है।

कुमार संगाकारा का बड़ा बयान आया सामने

दूसरी ओर, जो रूट के पार्ल राॅयल्स फ्रेंचाइजी से जुड़ने के बाद राॅयल्स फ्रेंचाइजी के क्रिकेट डायरेक्टर Kumar Sangakkara ने कहा- हम सभी जानते हैं कि जो रूट कितने शानदार खिलाड़ी हैं और रॉयल्स में उनका वापस आना एक शानदार एहसास है। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में जिन भी टीमों का प्रतिनिधित्व किया है, उनमें उनका महान योगदान रहा है।

वह अपनी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण विशेषताओं के साथ एक मूल्यवान ऑलराउंडर भी साबित हुए हैं, जैसा कि हमने आईपीएल 2023 के दौरान देखा। हम 2025 में एक सफल SA20 सीजन की दिशा में प्रयास करने के लिए उनकी विशेषज्ञता, उनके व्यक्तित्व, उनके दिमाग और मैदान पर उनके प्रदर्शन का उपयोग करने के लिए उत्सुक हैं।

Joe Root के टी20 क्रिकेट करियर पर एक नजर

तो वहीं जो रूट के टी20 करियर के बारे में जानकारी दें, उन्होंने खबर लिखे जाने तक कुल 100 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2432 रन बनाने के साथ 8.47 की इकाॅनमी से 27 विकेट अपने नाम किए हैं।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...