
Dinesh Karthik (Image Credit- Twitter X)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik), हाल में ही साउथ अफ्रीका के घरेलू क्रिकेट की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। गौरतलब है कि कार्तिक SA20 के आगामी सीजन में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। वह पहले भारतीय खिलाड़ी होंगे, जो इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले हैं।
दूसरी ओर, कार्तिक जो कि SA20 के ब्रांड एंबेसडर भी हैं, वह एसए20 के आगामी सीजन में पार्ल राॅयल्स (Paarl Royals) की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। तो वहीं अब हाल में ही कार्तिक ने साउथ अफ्रीका के घरेलू क्रिकेट को लेकर बड़ा बयान दिया है। गौरतलब है कि भारत ने जब साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका में जीता था, तो उस भारतीय टीम का कार्तिक भी हिस्सा थे।
Dinesh Karthik ने दिया बड़ा बयान
SA20 भारत के इतर बात करते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा- मैंने SA20 के दोनों संस्करणों को बहुत करीब से देखा है, क्योंकि जिन खिलाड़ियों के साथ मैंने आईपीएल टीमों में खेला है, उनमें से कई उस टूर्नामेंट में खेल चुके हैं।
कार्तिक ने आगे कहा- मेरी यादों के कारण दक्षिण अफ्रीका मेरे लिए बहुत पसंदीदा जगह रही है। जब SA20 आया और आप अन्य टूर्नामेंट देखते हैं, तो एक बात जो बहुत स्पष्ट होती है, वह यह है कि जिन टीमों के पास एक मजबूत घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट है, वे इन फ्रेंचाइजी टूर्नामेंटों में बहुत अच्छा प्रदर्शन करती हैं।
फैक्ट ये है कि पिछले कुछ समय से दक्षिण अफ्रीका का घरेलू ढांचा बहुत अच्छा रहा है, मुझे लगता है कि आप लगभग कह सकते हैं कि वे एक बहुत अच्छे टूर्नामेंट की दौड़ में सबसे आगे थे। उनके पास खिलाड़ियों का क्वालिटी वर्गीकरण बहुत अच्छा है। आईसीसी की रैंकिंग में खिलाड़ियों को लगभग टाॅप खिलाड़ी मिल गए हैं।
बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट वीडियो पर बवाल, ICC द्वारा ECB को नोटिस भेजने के बाद ऑलराउंडर का ट्वीट वायरल!
ENG vs IND, 4th T20I: जीत की पटरी पर लौटने के लिए भारतीय टीम को प्लेइंग XI में करने चाहिए ये 3 बड़े बदलाव
ENG vs IND, 4th T20I: क्या ब्रिस्टल में बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? वेदर रिपोर्ट पर डालें नजर
‘फिटनेस से जुड़ी कुछ दिक्कतें हैं’ – आगामी टेस्ट दौरों से पहले पाकिस्तानी कोच सरफराज अहमद का बड़ा बयान

