Skip to main content

ताजा खबर

SA vs SL: खिलाड़ी मानसिक रूप से कमजोर नहीं हैं, हम उन्हें काफी आत्मविश्वास देते हैं: श्रीलंका के बल्लेबाजी कोच Thilina Kandamby

Thilina Kandamby (Image Credit- Twitter X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में जगह बनाने के लिए, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका भी प्रबल दावेदार है। तो वहीं इस समय साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज जारी है।

इस सीरीज का पहला किंग्समीड, डरबन में खेला जा चुका है, जिसमें मेजबान साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 233 रनों के बड़े अंतर से हराया था। तो वहीं अगर टीमों को WTC के फाइनल में जगह बनानी है, तो दोनों टीमों को अपने बचे हुए मैचों में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। इसी कड़ी में अब 5 दिसंबर से साउथ अफ्रीका श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच सेंट जाॅर्ज पार्क, Gqeberha में खेलने वाली है।

दूसरी ओर, इस मैच के शुरू होने से पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच Thilina Kandamby का बड़ा बयान सामने आया है। पूर्व क्रिकेटर का कहना है कि लंकाई खिलाड़ी मानसिक रूप से कमजोर नहीं हैं, हम उन्हें काफी आत्मविश्वास देते हैं।

Thilina Kandamby ने दिया बड़ा बयान

साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुरू होने से पहले, Thilina Kandamby ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- हमारे पास बहुत अनुभवी यूनिट है, और वे पहले भी इस तरह की स्थितियों में रहे हैं। हमने पहले भी वापसी की है। मुझे नहीं लगता कि खिलाड़ी मानसिक रूप से कमजोर है, हम उन्हें काफी आत्मविश्वास देते हैं। हमने इस साल इंग्लैंड में इसी तरह से शुरुआत की थी।

हम एक गेम जीतने के लिए पीछे से आये। हमने इसे पहचान लिया है और हमें पहले दिन से ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की जरूरत है। हमने बातचीत की और यहां मुख्य बात नई गेंद का सामना करना है। ज्यादा आक्रामक होने का कोई मतलब नहीं है, लेकिन हमें ढीली गेंदों को दूर रखना होगा। एक बार जब हम पहला घंटा पार कर लेते हैं, तो बल्लेबाजी बहुत आसान हो जाती है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: टीम की भलाई के लिए मैच देखने नहीं आ रहे धोनी – चेन्नई के बैटिंग कोच

Michael Hussey (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी को लेकर इस समय काफी चर्चा हो रही है। IPL 2026 में अभी तक उन्होंने...

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद काइल जेमिसन का जोरदार रिएक्शन हुआ वायरल, देखें वीडियो!

Kyle Jamieson (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मैच नंबर 43 में एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला, जहां राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने थे।...

IPL 2026: ग्रोइन इंजरी के चलते शिवम मावी टूर्नामेंट से बाहर, U19 विश्व कप विजेता करेगा उन्हें रिप्लेस

Shivam Mavi (Image credit Twitter – X) सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज शिवम मावी चोट के कारण पूरे...

परिवार की तस्वीरें खींचने पर हेनरिक क्लासेन ने फैन को लगाई डांट, देखें वायरल वीडियो!

Heinrich Klaasen (Image credit Twitter – X) हेनरिक क्लासेन, जो सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हैं, हाल ही में एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस वीडियो...