Skip to main content

ताजा खबर

SA vs PAK: साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच ही में कप्तान शान मसूद ने ठोका शतक, पाकिस्तान के लिए बने संकटमोचक

SA vs PAK: साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच ही में कप्तान शान मसूद ने ठोका शतक, पाकिस्तान के लिए बने संकटमोचक

South Africa vs Pakistan, 2nd Test (Image Credit- Twitter X)

South Africa vs Pakistan, 2nd Test: साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान (SA vs PAK) के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच इस समय न्यूलैंड्स, केप टाउन में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में साउथ अफ्रीका की पहली पारी के पहाड़ जैसे लक्ष्य का जबाव, पाकिस्तान ने दूसरी पारी में शानदार तरीके से दिया है।

साउथ अफ्रीका की पहली पारी के 615 रनों के जबाव में पाकिस्तान की पहली पारी सिर्फ 194 रनों पर सिमट गई थी। इस वजह से मैच में पाकिस्तान को फाॅलोऑन का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके बाद दूसरी पारी में पाकिस्तान ने कप्तान शान मसूद (102*) और पूर्व कप्तान बाबर आजम 81 की कमाल की पारी के दम पर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार तरीके से वापसी की है।

साथ ही बता दें कि मसूद का यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ बतौर कप्तान पहला मैच था, और इस मैच में उन्होंने मौके को और यादगार बनाते हुए शतकीय पारी खेल, टीम के लिए संकटमोचक बनकर उभरे हैं। यह शान मसूद का टेस्ट क्रिकेट में कुल 6वांं शतक है। देखने लायक बात होगी कि दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शान मसूद कैसी बल्लेबाजी करते हैं?

यह भी पढ़े:- SA vs PAK: क्वेन मफाका ने अपना पहला टेस्ट विकेट बाबर आजम को आउट कर हासिल किया, देखें वायरल वीडियो

तीसरे दिन के स्टंप के समय पाकिस्तान साउथ अफ्रीका से 208 रनों से पीछे

दूसरी ओर, मैच के बारे में आपको जानकारी दें तो तीसरे दिन की समाप्ति पर पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 49 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 1 विकेट के नुकसान पर कुल 213 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय कप्तान शान मसूद 102* और नाइट वाॅचमैन खुर्रम शहजाद 8* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका की ओर से अभी तक एक विकेट तेज गेंदबाज मार्को यान्सेन को मिला है। यान्सेन ने पाकिस्तान की दूसरी पारी के 47वें ओवर में बाबर आजम को 81 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर डेविड वेडिंगघम के हाथों कैच आउट कराया।

আরো ताजा खबर

IPL 2027 में अक्षर पटेल को बतौर कप्तान रिप्लेस कर सकते हैं केएल राहुल: रिपोर्ट्स 

Axar Patel and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी में केएल राहुल (KL Rahul) बतौर कप्तान खेलते हुए...

IND vs AFG: क्या तीसरे वनडे में बारिश फिर करेगी मैच का मजा किरकिरा? यहां जानें मौसम का हाल 

IND vs AFG 3rd odi (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का भारत दौरा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। बता दें दोनों टीमों के बीच जारी...

20 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी वनडे सीरीज का तीसरा...

19 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IND vs AFG 2026: चेन्नई में होने वाले मैच से पहले हर्षित राणा की वनडे टीम में चौंकाने वाली वापसी शानदार तेज...