
SA vs IND (Photo Source: Getty Images)
SA vs IND, 3rd T20I Match Preview (मैच प्रीव्यू):
साउथ अफ्रीका और भारत के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 13 नवंबर को सेंचुरियन में खेला जाएगा। दूसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 6 विकेट के नुकसान पर मात्र 124 रन ही बना पाई थी। हार्दिक पांड्या ने 45 गेंदों में सर्वाधिक 39* रन की पारी खेली। वहीं, केशव महाराज को छोड़कर साउथ अफ्रीका के हर गेंदबाजों ने एक-एक विकेट हासिल किया था।
भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका को खराब शुरुआत मिली थी, टीम ने 66 के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे। वरुण चक्रवर्ती ने अपने स्पैल में 17 रन देकर पांच विकेट लिए थे। साउथ अफ्रीका ने फिर ट्रिस्टन स्टब्स (47*) और गेराल्ड कोएत्जी (19*) की नाबाद पारियां की मदद से टीम ने 19 ओवरों में ही 125 रनों के लक्ष्य का पीछा कर लिया था।
SA vs IND, 3rd T20I Match Details (साउथ अफ्रीका बनाम भारत मैच डिटेल्स):
जानकारी
मैच
साउथ अफ्रीका बनाम भारत, तीसरा टी20
वेन्यू
सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन
दिन और समय
13 नवंबर, रात 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Sports18 Network & Jio Cinema App
SA vs IND Head-to-Head Records in T20Is (हेड टू हेड रिकॉर्ड):
29
साउथ अफ्रीका ने जीते
12
भारत ने जीते
16
नो रिजल्ट
01
टाई
00
Pitch Report (पिच रिपोर्ट):
सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है, यहां जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है। पिच में काफी उछाल देखने को मिलता है, जिसकी वजह से गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है। हालांकि, यहां बाउंस भी मिलेगा जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। यहां टॉस जीतकर कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 175 रन है।
Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):
साउथ अफ्रीका (South Africa):
रीजा हेंड्रिक्स, रायन रिकेल्टन, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, केशव महाराज, मार्को जेनसेन, गेराल्ड कोएत्जी, एंडिले सिमलेन, नकाबायोमजी पीटर
भारत (India):
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, आवेश खान
यहां देखें- South Africa vs India 3rd T20I Dream11 Prediction
Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- सूर्यकुमार यादव
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव दूसरे टी20 मैच में 9 गेंदों में मात्र 4 रन बना पाए थे। लेकिन वह तीसरे टी20 मैच में एक अच्छी पारी खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- वरुण चक्रवर्ती
वरुण चक्रवर्ती ने दूसरे टी20 मैच में 4 ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। वह तीसरे टी20 में भी शानदार खेल दिखाते हुए नजर आएंगे।
SA vs IND, 3rd T20I Today’s Match Prediction: जो भी टीम पहले गेंदबाजी करेगी वो मैच में जीत दर्ज करेगी
सिनैरियो 1
भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 30-40
पहली पारी का स्कोर- 150-160
भारत ने जीत दर्ज की
सिनैरियो 2
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 35-45
पहली पारी का स्कोर- 155-165
साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की
यहां देखें- South Africa vs India, 3rd T20I Live Score
IPL 2026: आगामी सीजन में आरसीबी के इन टाॅप 3 बल्लेबाजों पर रहेगी फैंस की नजर
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले टॉप 4 गेंदबाज
गेल, कोहली या राशिद खान नहीं, एबी डिविलियर्स ने बताया सबसे महान T20 खिलाड़ी
काबुल हमले में 400 अफगानियों की मौत के बाद राशिद खान और मोहम्मद नबी ने पाकिस्तान पर लगाया ‘वाॅर क्राइम’ का आरोप

