Skip to main content

ताजा खबर

SA vs IND: 1st T20: रमनदीप को मिल सकता है डेब्यू का मौका, क्या होगी दोनों टीमों की प्लेइंग XI, जानिए यहां

SA vs IND (Photo Source: Getty Images)

साउथ अफ्रीका (South Africa) और भारत (India) के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 8 नवंबर को डरबन में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय के मुताबिक रात 8.30 बजे से शुरू होगा। टी-20 में भारत के फुल टाइम कप्तान बनने के बाद से सूर्यकुमार यादव अब तक श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज जीत चुके हैं और अब उनकी नजरें साउथ अफ्रीका सीरीज पर है। सूर्या की कोशिश होगी कि वो इस सीरीज को जीतकर हैट्रिक पूरी करें।

आपको बता दें कि इससे पहले दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में आमने-सामने थी। उसके बाद से ये दोनों टीमों के बीच पहला मैच है। इस दौरे पर टीम इंडिया के कोच वीवीएस लक्ष्मण हैं क्योंकि टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आने वाले हैं।

इस सीरीज में साउथ अफ्रीका पर दवाब होगा जिसे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ 0-3 से टी20 सीरीज में हार मिली थी साथ ही आयरलैंड के खिलाफ इस टीम ने 1-1 से ड्रॉ खेला था। हालांकि घरेलू मैदान पर प्रोटियाज भारत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं, लेकिन टीम इंडिया कोशिश करेगी की वो जीत से सीरीज का आगाज करें।

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए पहली बार रमनदीप सिंह को भारतीय टी20 टीम में मौका दिया गया जिन्होंने आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए सभी को प्रभावित किया था। उन्हें इस मैच में डेब्यू करने के मौका मिल सकता है। भारत के लिए पारी की शुरुआत संजू सैमसन के साथ अभिषेक शर्मा कर सकते हैं। तीसरे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार उतर सकते हैं।

SA vs IND, 1st T20I Probable Playing XI (संभावित प्लेइंग 11):

भारत (India):

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रमनदीप सिंह, अक्षर पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

साउथ अफ्रीका (South Africa):

एडेन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, रेयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, डोनोवन फेरेरा, मार्को जेनसेन, गेराल्ड कोएत्जी, ऑटनील बार्टमैन, लुथो सिपाम्ला

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...