Skip to main content

ताजा खबर

SA vs IND: सैमसन-तिलक ने ठोका शतक, भारत ने 283/1 का टोटल बनाकर जोहान्सबर्ग में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ियां

SA vs IND, Sanju Samson & Tilak Verma (Photo Source: Getty Images)

SA vs IND, 4th T20I: साउथ अफ्रीका और भारत के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट के नुकसान पर 283 रन बोर्ड पर लगाए हैं। यह टी20 इंटरनेशनल में भारत का दूसरा हाईएस्ट टोटल है।

SA vs IND: अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने दिलाई शानदार शुरुआत

चौथे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी हुई। अभिषेक शर्मा 18 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 36 रन की तूफानी पारी खेल पवेलियन लौटे। वह छठे ओवर में एडिले सिमलाने के खिलाफ आउट हुए।

संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने खेली शतकीय पारी

संजू सैमसन और तिलक वर्मा के बीच दूसरे विकेट के लिए 210* रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हुई। संजू सैमसन ने 56 गेंदों में 6 चौके और 9 छक्कों की मदद से 109 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 51 गेंदों में शतक पूरा किया था। संजू एक कैलेंडर ईयर में तीन टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

तिलक वर्मा ने 47 गेंदों में 9 चौके और 10 छक्कों की मदद से 120 रन की नाबाद पारी खेली। वह टी20 इंटरनेशनल में लगातार दो पारियों में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

SA vs IND, 4th T20I: जोहान्सबर्ग में बने यह रिकॉर्ड-

1. तिलक वर्मा (41 गेंद) भारत के लिए टी20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा (35 गेंद) पहले और संजू सैमसन (40 गेंद) दूसरे स्थान पर है।

2. भारत ने जोहान्सबर्ग में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना दूसरा सबसे बड़ा टोटल (283/1) दर्ज किया। टीम ने इसी साल बांग्लादेश के खिलाफ 297 रन बनाकर अपना सर्वोच्च टोटल दर्ज किया था।

3. संजू सैमसन (3 शतक) विकेटकीपर के तौर पर टी20 में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

4. संजू सैमसन टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में 3 शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं

5. टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक टीम टोटल

344/4 – जिम्बाब्वे बनाम गाम्बिया, नैरोबी, 2024
314/3 – नेपाल बनाम मंगोलिया, हांग्जो, 2023, एशियाई खेल
297/6 – भारत बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024
286/5 – जिम्बाब्वे बनाम सेशेल्स, नैरोबी, 2024
283/1 – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2024
278/3 – अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, देहरादून, 2019

6. तिलक वर्मा (10 छक्के) ने टी20 इंटरनेशनल की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले रोहित शर्मा और संजू सैमसन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

7. टीम इंडिया (23 छक्के) टी20 इंटरनेशनल की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली चौथी टीम बन गई है।

8. संजू सैमसन और तिलक वर्मा के बीच हुई 210* रनों की साझेदारी टी20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर्स टीम द्वारा किसी भी विकेट के लिए बनाई गई तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

9. संजू सैमसन और तिलक वर्मा के बीच हुई 210* रनों की साझेदारी टी20 इंटरनेशनल में किसी भी विकेट के लिए भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी है।

10. तिलक वर्मा अब संजू सैमसन, फ्रांस के गुस्ताव मैकॉन, दक्षिण अफ्रीका के राइली रूसो और इंग्लैंड के फिल साल्ट के बाद लगातार दो टी20 इंटरनेशनल शतक बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं।

11. भारत (283/1) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सर्वोच्च टी20 इंटरनेशनल टोटल भी बनाया। जो इससे पहले वेस्टइंडीज (258/3) द्वारा 2023 में सेंचुरियन में बनाया गया था।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: इंग्लैंड ने भारत को 5वें मैच में 56 रनों से हराया, 4-0 से जीती टी20आई सीरीज 

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मैच साउथम्पटन के द रोज बोल मैदान पर...

‘इसकी वजह से मेरे पिता की हालात में सुधार हुआ’ टीम इंडिया में चयन के बाद छलका प्रभसिमरन सिंह दर्द

Prabhsimran singh (Image credit Twitter – X) पंजाब के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के लिए, जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में चयन किसी सपने के सच होने से कम...

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर आई सामने, ये खिलाड़ी हुआ बाहर 

Team India (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। फिलहाल, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20आई सीरीज खेली जा रही है।...

ENG vs IND: 5वें टी20 मैच भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, किए 2 बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मैच साउथम्पटन के द रोज बोल मैदान पर...