Skip to main content

ताजा खबर

SA vs IND: संजू सैमसन ने सबको हिला डाला: अहमद शहजाद ने दिल खोलकर की भारतीय खिलाड़ी की प्रशंसा

Sanju Samson (Photo Source: X)

पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी अहमद शहजाद ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर संजू सैमसन के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच में शतक की जमकर प्रशंसा की है। बता दें कि, इन दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मुकाबला डरबन में खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया की ओर से संजू सैमसन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 107 रनों की धुआंधार पारी खेली।

अपनी इस पारी के दौरान संजू सैमसन ने दक्षिण अफ्रीका के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। अहमद शहजाद संजू सैमसन की बल्लेबाजी से काफी खुश है और उन्होंने भारतीय खिलाड़ी को लेकर बड़ा बयान दिया।

अहमद शहजाद ने कहा कि, ‘संजू को सच्ची में ज्यादा से ज्यादा क्रेडिट मिलना चाहिए क्योंकि उन्होंने जो हालिया प्रदर्शन किया है वो साधारण नहीं है। चाहे भारतीय खिलाड़ी युवा टीम के साथ खेल रहे हो या सीनियर टीम के साथ, अंतरराष्ट्रीय मैच में लगातार दो शतक जड़ना छोटी बात नहीं है।

अगर यह छोटी बात होती तो सब खिलाड़ी ऐसा ही कर रहे होते। लेकिन संजू ने यह रिकॉर्ड अपने लिए बनाया है और यह उनके करियर के लिए बहुत बड़ी बात है। उनको अभी तक ज्यादा मौके नहीं मिले और जितने भी मिले उसमें उन्होंने धुआंधार प्रदर्शन किया। सब उनकी बल्लेबाजी के फैन है।’

संजू सैमसन को इंडिया से सम्मान मिलना चाहिए: अहमद शहजाद

अहमद शहजाद ने आगे कहा कि, ‘संजू सैमसन को जो सम्मान भारत से मिलना चाहिए वो उन्हें अभी तक नहीं मिला है। दो मैच में दो शतक लगाना मजाक की बात नहीं है और उन्होंने ऐसा करके यह बता दिया है कि, ‘क्यों हिला डाला ना।’

संजू सैमसन के इस धुआंधार शतक की वजह से टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 202 रन बनाए जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका 141 रन पर ऑलआउट हो गई। चार मैच की टी20 सीरीज में इंडिया 1-0 से आगे है।

আরো ताजा खबर

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...