Skip to main content

ताजा खबर

SA vs IND: “मेरा सपना था, शब्दों में बयां नहीं कर…”, मेडन शतक के बाद तिलक वर्मा का रिएक्शन

Tilak Varma (Photo Source: Getty Images)

SA vs IND, 3rd T20I: साउथ अफ्रीका और भारत के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 13 नवंबर को सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन में खेला गया। भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बोर्ड पर लगाए थे।

भारत के लिए तिलक वर्मा और अभिषेक वर्मा ने तूफानी पारी खेली थी। साउथ अफ्रीका के लिए मार्को जेनसेन ने 17 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 54 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 208 रन ही बना पाई।

भारत ने 11 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। तिलक वर्मा ने मुकाबले में शतकीय पारी खेल प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। तिलक अपनी इस पारी से काफी ज्यादा खुश हैं, उन्होंने बताया कि यह उनका सपना था और वह इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते।

तिलक वर्मा ने 56 गेंदों में बनाए नाबाद 107 रन

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र शून्य के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया था। ओपनर संजू सैमसन दो गेंदें खेलकर मार्को जेनसेन के खिलाफ डक पर आउट हुए थे। इसके बाद तिलक वर्मा और अभिषेक वर्मा की जोड़ी ने भारत को वापसी दिलाते हुए दूसरे विकेट के लिए 107 रनों की शानदार साझेदारी निभाई।

अभिषेक वर्मा ने 25 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 50 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं, तिलक वर्मा ने 56 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 107 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 51 गेंदों में शतक पूरा किया था, यह उनके इंटरनेशनल करियर का पहला शतक है।

सारा श्रेय कप्तान को जाता है- शतक के बाद बोले तिलक वर्मा

तीसरे टी20 मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने के बाद तिलक वर्मा ने बात करते हुए कहा,

(आखिरी ओवर में कैच छोड़ने के बाद उन्हें लगी सिर की चोट पर) मैं ठीक हूं, कैच लाइट्स में आया था, इसलिए थोड़ा मुश्किल था लेकिन जीत से खुश हूं। (उनके शतक पर) मैं कल्पना नहीं कर सकता था और मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यह मेरा सपना था और अपनी टीम के लिए शतक बनाने का यह सही समय था। दबाव में, यह एक अच्छी पारी थी। सारा श्रेय कप्तान सूर्यकुमार यादव को जाता है। उन्होंने मुझे (तीन नंबर पर) मौका दिया है। खेल से पहले, उन्होंने मुझसे कहा था (कि मैं वहां बल्लेबाजी करूंगा)। मैं वास्तव में बहुत खुश हूं। मैं बस खुद को अभिव्यक्त करना चाहता था और अपने बेसिक्स को फॉलो और खुद को बैक किया। शुरुआत में विकेट थोड़ा तेज था। जब अभिषेक आउट हुए, तो नए बल्लेबाज के लिए यह आसान नहीं था।

আরো ताजा खबर

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...

रणजी ट्रॉफी 2026-27 (फेज 1) में इन 3 बल्लेबाजों का रहा जलवा, देखें टॉप 3 रन-गेटर्स की लिस्ट

Ranji Trophy 2026-27 (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला चरण बल्लेबाजों के लिए काफी शानदार रहा है। टूर्नामेंट के शुरुआती चार राउंड में कई खिलाड़ियों ने...